देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जिलाध्यक्ष बनने पर संगठन को मजबूती और पुराना अतीत वापिस लाऊंगाः नरेन्द्र सिंह
मथुरा। आगामी 30 अगस्त तक जिला प्रशासन ने मथुरा को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया तो धरना प्रदर्शन और घेराव किया जायेगा। रालोद के जिलाध्यक्ष बने नरेन्द्र सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी रजवाहों को टेल तक पानी मिलना चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली और किसान व्यापारियों के गोदामों में रखे खाद्य-पदार्थ तत्काल रिलीज करने चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व के सभी प्रगतिशील देशो में कही भी 15 प्रतिशत से अधिक जीएसटी नहीं है। केवल भारत ऐसा देश है जहां इसे 28 प्रतिशत तक लागू किया गया है। जिसका हम विरोध करते है और सरकार से पुनः विचार की मांग करते है। प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार देने की बात कहीं लेकिन हमारी पार्टी लफ्फाजी न करते 200 नवयुवको को स्थानीय कारखानों, व्यापारियों और पार्टी के सहयोग से रोजगार देने का प्रयास करेगी। उन्होंने जनपद में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते कहा कि अब तक अमर काॅलोनी लूट हत्याकांड, सीएनजी पंप से पच्चीस लाख की लूट, तत्वदर्शी काॅलोनी मे हत्या व लूट, मोतीकुंज लूट डकैती कांडो, वृंदावन में एटीएम गार्ड की हत्या, गौधूनीपुरम वृंदावन और गोवर्धन के गाठौली में 13 और 4 वर्षीय बालिका के अपहरण सहित कितनी घटना जिसका पुलिस प्रशासन आज तक खुलासा नहीं कर पाया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरण सिंह का जिक्र करते कहा कि वे एक नजर खेत की मेड़ पर और दूसरी दिल्ली पर रखने की कहते थे उसी नीति को लेकर हम अच्छा प्रदर्शन कर जनता का दिल जीतने में सफल होंगे और महानगर चुनाव व लोकसभा मे अच्छा प्रदर्शन कर फिर जयंत चैधरी को सांसद बनायेंगे। उन्होंने कहा कि रालोद भले ही चुनावों मे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी लेकिन जनपद मे 27 प्रतिशत वोट लेकर राजनैतिक वरचस्व का कायम किये है। उन्होंने इस अवसर पर चै. अजीत सिंह और जयंत चैधरी का जिलाध्यक्ष बनाने पर शुक्रिया अदा करते कहा कि सब को साथ लेकर हम पुराने अतीत को फिर दोहरायेंगे जहां पांच एमएलए सांसद, टाउन एरिया अध्यक्ष हमारे हुआ करते थे मैं उस गौरव को पुनः लौटाने का प्रयास करूंगा। सभी फ्रंटल सगंठनो को मजबूती प्रदान करूंगा। इस अवसर पर रालोद के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।













Related Items
कृष्ण जन्माष्टमी 2025: 15 या 16 अगस्त? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और विशेष महत्व
4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार: भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज