देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हिन्दू जन एकता संघ के पदाधिकारियों ने आयोजित किया कार्यक्रम
सैकड़ों कार्यकार्ताओं ने किया शक्ति परीक्षण कार्यक्रम में भाग
सौंख। हिन्दू जन एकता संघ के तत्वावधान में महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में स्ंवय सेवकों का शक्ति परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ समाजसेवी खैमचंद कुशवाह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया।
रविवार को महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में हिन्दू जन एकता संघ के द्वारा शक्ति परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय स्वंय सेवकों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस मौके पर समाजसेवी खैमचंद कुशवाह ने कहा कि स्ंवय सेवक क्षेत्रीय लोगों को संगठित करके एक अच्छे समाज का निर्माण करना है। और ऐसे कार्यक्रमो ंसे युवाओं का मनोबल बढ़ता है। शाखाओं में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। सर संचालक रवि कुमार ने संघ को मजबूत करने और संगठन से क्षेत्रीय युवाओं को जोड़ने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व अतिथिओं का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वंय सेवकों ने देशभक्ति गीत, श्लोक, बृज के गीत सुनाये। इस अवसर पर राजकुमार नगर कार्यवाहक, चन्द्रशेखर कुशवाह नगर व्यवस्थापक प्रमुख, सचिन शर्मा नगर बौद्धिक, प्रमुख, लोकेश नगर मुख्य शिक्षक, मुरारी सह शिक्षक बनाये गये। इस मौके पर संजय वर्मा, सुनील वर्मा, डालचंद, सुनन्द अग्रवाल, खरगसिंह, गौरव, योगेश, मनोज, पप्पू, तेजवीर सिंह, कपिल, रवि कुन्तल आदि कार्यकार्ता मौजूद रहे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज