BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश की तरक्की का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता हैः बालियान

देश की तरक्की का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता हैः बालियान फरह के परखम गांव में हुआ न्यू इंडिया मंथनः संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम

2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लिया संकल्प 

मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान वि.वि एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र मथुरा के तत्वाधान में मंगलवार को फरह विकास खंड के गांव परखम में न्यू इंडिया मंथनः संकल्प से सिद्धि एवं किसान जागरुकता सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण भारत सरकार डा. संजीव कुमार बालियान ने किया 

जल संसाधन मंत्री श्रीबालियान ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता खेत व खलिहान से होकर गुजरता है। किसान मृदा परीक्षण जरुर कराएं, विपणन में  बिचैलियों को समाप्त कर ईमंडी की स्थापना हुई है, फसल बीमा से किसानों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है, ब्रज क्षेत्र में खारे पानी तथा फसलों में सिचाई की किल्लत को दूर करने को शीघ्र योजना तैयार की जा रही है। भारत सरकार द्वारा किसानों की आय 2022 तक हर हालत में दोगुनी करने सार्थक प्रयास किया जा रहे है। उन्होंने पानी बचाने तथा देष में 30 नदी जोडो परियोजना शुरु की जा रही जिससे पूरे देष में सिचाई की किल्लत दूर होगी। 

इस दौरान उनके साथ विशिष्ट अतिथि  विधायक बल्देव क्षेत्र पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन क्षेत्र कारिंदा सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, पूर्व सांसद एंव जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह, विवि के कुलपति प्रो. के.एम.एल, पाठक, पूर्व विधायक प्रणत पाल सिंह, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, भाजपा नेता राजेश चैधरी, निदेशक दीनदयाल धाम राजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, भाजपा नेता रघुराज सिंह, युवा मोर्चा भाजपा नेता चैधरी सत्यपाल सिंह, भाजपा किसान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं किसान नेता महिपाल सिंह, प्रगतशील किसान हीरा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. डीपी गोयल, विवि के अधिष्ठाता डा. एस.क.े गर्ग, निदेशक प्रसार डा. सर्वजीत सिंह, कृृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एस.के मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More