देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया
लोक निर्माण विभाग की 08 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया
मथुरा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार मथुरा आगमन पर सर्वप्रथम श्रीबांकेबिहारी मन्दिर वृन्दावन में पूजा-अर्चना कर विधिवत दर्शन किये। इसके पश्चात उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति धाम नगला चन्द्रभान (फरह) पहुॅचकर पण्डितजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। पं. दीनदयाल स्मृति संस्थान के नजदीक कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण भी किया। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि सर्व समाज के अन्तिम छोर व्यक्ति तक विकास की गति पहुॅचे। हमारे लिए राजनीति पैसा कमाने का साधन नहीं है, बल्कि राजनीति सेवा का साधन हैै। हमारा उद्देश्य है कि सेवाभाव करते हुए 22 करोड़ जनता के जीवन में खुशहाली ला सकें। उ0प्र0 को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर समुचित विकास कर सकें। किसान अनेकों कठिनाइयों का सामना करते हुए भी लोगों के पेट भरने के लिए दिन-रात मेहनत करता है, ऐसे किसान के जीवन में परिवर्तन ला सकें। जो गरीब माता-बहिनें जिन पर गैस कनेक्शन नहीं है उनको प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिला सकें। हम गरीबों तथा किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। साथ ही नौजवानों के लिए रोजगार पैदा करना सरकार का उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों के हित में किये जा रहे कार्यों को भारत देश के अलावा विदेशों के गरीब भी जानते हैं। उन्हांेंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से श्री बांकेबिहारी मन्दिर तीर्थ स्थल है, तो राजनैतिक दृष्टि से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म स्थलध्स्मृति धाम तीर्थ स्थल है। उन्होंने कहा कि यहां के निवासियों के लिए विकास की सुविधायें उपलब्ध कराना हमारा सौभाग्य होगा। उन्हांेंने गांव में पानी की टंकी की विशेष मांग को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।
आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल स्मृति धाम के निदेशक राजेन्द्र सिंह, मंत्री नवीन मित्तल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जल, सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता विभाग उप्र उपेन्द्र तिवारी, महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार टेटीवाल, उपाध्यक्ष रोशनलाल, विधायक पूरनप्रकाश, ठा कारिन्दा सिंह, जिला अध्यक्ष तेजवीर सिंह, जिला प्रभारी रघुराज सिंह, प्रबन्धक दीनदयाल धाम विद्यालय नरेन्द्र पाठक, जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीडीओ यशु रूस्तगी, एडीएम एफआर रवीन्द्र कुमार एडीएम न्यायिक, डीएफओ, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा0 कमल कौशिक ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा उप मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर शॉल देकर तथा पगडी बांधकर स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री गोवर्धन रोड़ स्थित खण्डेलवाल सेवा सदन में ‘‘संकल्प सिद्धि‘‘ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां पर उनका जोरदार स्वांगत किया गया।













Related Items
ब्रज रज उत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक
श्री किशोरी जी के प्राकट्योत्सव के उल्लास में डूबा ब्रज
ब्रज में मची है कान्हा के जन्मोत्सव की धूम