BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चप्पे-चप्पे पर नजर आये यमुना भक्त, रखी निगरानी

श्रीमद्भागवत कथा के दौरान विश्व प्रसिद्ध भागवताचार्य राजेन्द्रदास महाराज से आशीर्वाद लेते यमुना मिशन कार्यकर्ता। मथुरा। ब्रज में आज चहुंओर राधाष्टमी की धूम मची है। श्रीकृष्ण की प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ बरसाना में मनाया जा रहा है। लाडली जी के जन्मोत्सव पर यमुना मिशन टीम पूरी मुस्तैदी के साथ बरसाना पहुंची और वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। हर आने-जाने वाले श्रद्धलुओं की हरेक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 

यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने मुकेश ठाकुर को बरसाना का नेतृत्व सौंप दिया है। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी हो रही थी तो वह यमुना मिशन कार्यकर्ताओं को अपनी समस्या बता रहा था। उसकी परेशानियों का हल यमुना मिशन कर रहा था। यमुना मिशन कार्यकर्ता यमुना मिशन की टोपी लगाकर चहुंओर फैले हुए थे। यमुना मिशन के कुछ कार्यकर्ता बिना टोपी के गुप्त रूप से श्रद्धालुओं का सहयोग कर रहे थे। इसी तरह यमुना मिशन कार्यकर्ता रात्रि में भी व्यवस्थाओं की रेख-रेख में मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा  बंगारी ने यमुना मिशन के संयोजक पं.अनिल शर्मा के साथ राधाष्टमी पर्व को देखते हुए बैठक आहूत की थी। उन्होंने यमुना से अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहने को भी कहा था। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई एवं यमुना मिशन के संयोजक पं.अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठाण्मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More