देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णा नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गई वाहन चैकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक व असलाह बरामद करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन पर चल रहे वाहन चैकिंग अभियान के तहत शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णा नगर चैकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र की बीएसए कालेज पुलिया के पास से चैकिंग के दौरान चन्द्रवीर पुत्र वेद प्रकाश निवासी खुशीपुरा थाना वृन्दावन मथरा, हेतराम पुत्र जम्मो सिंह निवासी असगरपुर थाना हाईवे मथुरा, प्रदीप मलिक पुत्र चन्द्रपाल निवासी खुशीपुरा थाना वृन्दावन को एक एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके निशान देही से सात चोरी की बाइकंे बरामद की हैं।
एसपी सिटी श्रवण कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम की पीठ थपथपाई हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग शातिर वाहन चोर है और गिरोह बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते रहें हैं। पकड़े गये वाहन चोरों पर जनपद के विभिन्न वाहन चोरी की घटनाएं दर्ज हैं।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन