BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विकास खण्ड नन्दगांव में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ करते पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह एवं ब्लाॅक प्रमुख रामेश्वर सिंह पूर्व एमएलसी तथा ब्लॉक प्रमुख ने किया

मथुरा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन विकास खण्ड नन्दगांव में किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह ने आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूचना विभाग द्वारा तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए किया गया है, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सौभाग्य से ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जिनके नेतृत्व में गरीब व किसानों के उज्जवल भविष्य के लिए निरन्तर ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब प्रदेश सरकार के सत्त प्रयासों से जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पूर्ण रूप से लागू किया जायेगा। प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक कार्यक्रम क्रियान्वयन किये जा रहे हैं। सरकार ने किसानों के लिए जो वादा किया था, किसान ऋण मोचन योजना शुरू हो गयी है, जिसका लाभ पात्र किसानों को दिया जा रहा है। हम सभी का दायित्व है कि विकास की रूपरेखा को गति देने में एकजूट हों, जिससे जनपद में विकास की तरक्की का रास्ता जल्द पूर्ण हो सके। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि इन योजनाओं को पूर्ण तन्मयता के साथ लागू करायें, जिससे पात्र लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलते हुये जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ शौचालय निर्माण में सभी का सहयोग तथा स्वच्छ वातावरण हेतु अधिकतम वृक्षारोपण किये जाने का आहवान किया।

पशु चिकित्साधिकारी डा. यादव ने पशुओं में होने वाली बीमारियों के निदान तथा टीकाकरण की विधि से अवगत कराया। इसी प्रकार चिकित्साधिकारी ने बच्चों के निशुल्क टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी। जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह ने पूर्व एमएलसी तथा ब्लॉक प्रमुख का स्वागत कर सूचना विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम में एडीओ कृषि बलराम गोस्वामी ने संचानल किया। इस अवसर पर प्रभारी बीडीओ रामफल, जेई एमआई प्रेमदत्त शर्मा, जेई आरईएस अनिल प्रताप चैधरी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर तथा विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित स्टॉल पर अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More