देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरस्थ सर्वकर्म पाण्डित्य समिति के तत्वावधान में महालय (पितृ-पक्ष) प्रारम्भ दिवस पर पूर्णिमा को अपराह्न बेला में यमुना तट सांयमन तीर्थ स्वामी घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण विगत वर्षों की भॉति किया गया।
सर्वप्रथम देव तर्पण, ऋषि तर्पण तत्पश्चात स्वपितृ तर्पण किया। तदुपरांत ज्ञात-अज्ञात कारणों से विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय काल के ग्रास में समाये लोगों की शान्ति हेतु तर्पण कर यमुना महारानी से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
यह क्रम पूरे पक्ष चलेगा। समिति द्वारा स्वामी घाट पर पूर्णिमा से सर्वपितृ अमावस्या तक तर्पण कराने हेतु आचार्य की व्यवस्था की गई है, जो लोग तर्पण विधि से अनभिज्ञ हैं, वह आचार्य के निर्देशन में अपने पित्रों के लिये तर्पण करने का लाभ ले सकते हैं।
तर्पण करने वालों में समिति अध्यक्ष आनन्द वल्लभ शास्त्री, महामंत्रर गोपालाचार्य, संगठन मंत्री पं.अमित भारद्वाज, प्रचार मंत्री पं. शशांक पाठक, बलराम आचार्य, मनोज गौड़, रमेश गोंसाई, राधावल्लभ शास्त्री, रवि शास्त्री, सौरभ शास्त्री, अजय खलीफा, मोहन शर्मा, गिरीश वशिष्ठ व मोहित आदि थे।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
MATHURA : खतरे के निशान से पार यमुना का जलस्तर