BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चैमुहाॅ में ब्लाक प्रमुख ने अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

मथुरा । विकास खण्ड चैमुहां में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख श्री पातीराम सिसौदिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर हमारे लिए ऐसे प्रेरणा श्रोत बने कि आज उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘सबका साथ, सबका विकास‘‘ के आधार पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे समाज के गरीब व्यक्ति को भी विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक रूप से धरातल पर क्रियान्वयन होने से गरीबी मिटेगी और सर्व समाज का विकास होगा।

कार्यक्रम में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा बताया गया कि नवयुवक , युवतियों को सरकार हुनर देकर रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसामान्य तथा जननी सुरक्षा योजना तथा विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की जानकारी दी गई। आयोजित संगोष्ठी में जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ गौरव कुमार, एडीओ कृषि महेशचन्द्र चैहान, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, मौ0 अकील, वन विभाग के कैलाश सहित कृषि, बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्यान, कौशल विकास मिशन, मत्स्य पालन के द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More