देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreछात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से वृक्षारोपण करने की अपील
मथुरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर यमुना मिशन दल ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण का स्मरण किया। इस अवसर पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण का स्मरण करते हुए समस्त शिक्षकों एवं उनके समाज व राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को सादर नमन, वंदन एवं अभिनंदन किया।
यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि शिक्षक उस दिए की तरह होता है जो खुद जलकर दूसरों को रोशनी प्रदान करता है। हमें तहे दिल से शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। समाज को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला शिक्षक ही तो है। शिक्षक छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा के माध्यम से उच्च पदों पर आसीन करा देता है और अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित कर देता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर डा.सर्वपल्ली राधाकृष्ण की याद में यमुना मिशन द्वारा एक यमुना मिशन मार्ग पर बड़ी तादात में वृक्षारोपण किया गया। यमुना मिशन ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप अपने कीमती समय में से थोड़ा सा समय वृक्षारोपण के लिए भी निकालें और अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई