देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की नवनियुक्त उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी को शासन के आदेश मिलते ही पदभार संभाल लिया। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अवैध निर्माण किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। विप्रा के कामकाज में पारदर्शी का प्रतिविम्व बनाया जाएगा। जिससे लोगों को विप्रा से कोई शिकायत न हो।
आपको बता दे कि शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विप्रा इंजीनियरों और स्टाफ के साथ बैठक की और कामकाज दुरुस्त करने पर जोर दिया। यशु रुस्तगी अभी तक मथुरा में ही मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थीं। शासन ने गुरूवार रात्रि उनकी विप्रा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कर दी। उन्होंने शुक्रवार सुबह नए पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ बैठक करते हुए सभी इंजीनियरों के काम क्षेत्र की जानकारी हासिल की। शनिवार पत्रकारों से विशेष मुलाकात में उन्होंने लोगों की परेशानियों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। शिकायतों में उनको हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं है, तथा अवैध निर्माण मामलों में उनका सख्त रूख होगा। अनावश्यक रूप अनावश्यक रूप से कोई पत्रावली किसी पटल पर नहीं रुकनी चाहिए।













Related Items
वृंदावन के टीवी हॉस्पिटल परिसर में चला एमवीडीए का बुल्डोजर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वृंदावन पहुंची बेबी रानी मौर्य का भव्य स्वागत
दो अवैध कॉलोनियों पर चला एमवीडीए का पीला पंजा