BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दो अवैध कॉलोनियों पर चला एमवीडीए का पीला पंजा

मथुरा। भरतपुर रोड स्थित दो अवैध कालोनियों को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया। कॉलोनी में बनी सड़क, बाउंड्रीवाल और भवनों की डीपीसी तोड़ा गया। प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के साथ एमवीडीए द्वारा की गई कार्रवाई से कॉलनाइजरों में हड़कंप मच गया। एमवीडी के मुताबिक मंगलवार को थाना हाईवे के अंतर्गत भरतपुर रोड पर अवैध रूप से सुरेंद्र कुमार बंसल, राहुल अग्रवाल एवं मुकेश गोयल द्वारा लगभग 15000 मीटर में कालोनी बनाई गई है। इस अवैध कालोनी का केस एमवीडीए कोर्ट में चल रहा था। कालोनी में कॉलनाइजर द्वारा विकास कार्य किया जा रहा था।

कालोनी में लगे बिजली के खम्बे, सड़क, भवनों की डीपीसी और ऑफिस ब्लॉक को एमवीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान थाना हाईवे की पुलिस टीम भी मौजूद रही। वहीं दूसरी ओर वाद भगत सिंह के द्वारा अवैध रूप से काटी जा रही लगभग 3000 वर्ग मीटर में कॉलोनी का विकास कार्य किया जा रहा था। इसे भी एमवीडीए की टीम ने तोड़ दिया। इन दोनों अवैध कालोनियों पर एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम ओपी तिवारी, अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र बाजपेयी, सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह, धर्मवीर शर्मा, अवर अभियंता मनीष तिवारी, सुनील शर्मा, दिनेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More