BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रोडवेज डिपो कर्मचारियों के गुस्से को देख परिवहन मंत्री ने दी क्लीन चिट

रोडवेज डिपो की दुर्दशा को लेकर कर्मचारी परिवहन मंत्री से मुलाकात करते हुए गुरूवार देर सायं किया रोडवेज डिपो का निरीक्षण 

मथुरा। भाजपा के खांटी नेता संग प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रोडवेज डिपो की दुर्दशा देकर आरएम, एसएम, एआरएम, सीनियर फोरमैन के साथ कर्मचारियों पर खूब गुस्साए। नोटिस देने, कोई बस डिफैक्टेड रूट पर नहीं भेजने के निर्देश दिए।  

परिवहन मंत्री गुरुवार को सायंकाल रोडवेज डिपो में पहुंचे। उन्होंने वर्कशाप के ताजा भरे गए गड्ढे देखे, शौचालय, मूत्रालय, एआरएम आफिस, फोरमैन का रूप देखा। एआरएम आफिस में कबाड़ा बने कम्प्यूटर, फइलों के ढेर लगे और उन पर जमा कचड़ा, जाले, टूटे  मूत्रालय, शौचालय, गंदगी के ढेर, देखकर आरएम, एसएम, एआरएम पर झल्लाए। उन्होंने मीडिया के सामने एआरएम से कैसे देखते हो डिपो सवाल दागा। आरएम, एसएम को भी व्यवस्था देखने और अव्यवस्था होने पर सख्त लहजे में सबकुछ ठीक करने को कहा।

आफिस में बाबूओं की अनुपस्थिति और व्यवस्था ठीक नहीं करने पर उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए।

डिपो का निरीक्षण प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के सामने किया। फोरमैन आफिस में अधिकारियों ने अकेले में बात की। इसके बाद जब मीडिया से मंत्री ने बात की तो बोले पिछले 15.20 साल से किसी परिवहन मंत्री ने डिपो के हालात नहीं देखे। इसलिए अव्यवस्थाएं रहीं। लेकिन अभी सब चुस्त-द्रुस्त है। हमारी रोजी रोटी बसों से चलती है, इसलिए हम निरीक्षण कर रहे हैं। चालक-परिचालकों द्वारा वर्कशाप में काम नहीं होने और बस मार्ग पर ले जाने के लिए मजबूर करने की शिकायत पर मंत्री ने निर्देश दिया कि कोई बस डिफैक्टेड मार्ग पर नहीं भेजी जाए। चालकों की यह भी शिकायत थी कि डिफैक्ट बस ले जाने पर डीजल एवरेज कम आता तो उनसे वसूला जाता है। मंत्री ने कहा कि उनका कहना था कि दायित्व निर्वहन कराने पर जोर दिया जा रहा है। जो भी दायित्व का सही पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि जब से योगी सरकार बनी है, यूपी में भ्रष्टाचार बंद हुआ है। हालांकि निरीक्षण के दौरान स्टाफ ने डिपो में भारी भ्रष्टाचार होने की शिकायत करते हुए नारेबाजी की। मीडिया से बात करने के बाद कार की ओर बढ़ते समय स्टाफ के लोगों ने डग्गामारी होने की शिकायत की। इनमें से कुछ लोगों ने सत्तादल के वाहनों द्वारा जमकर डग्गामारी करने की आवाज भी गुंजाईं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More