देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोसीकला। घन्टाघर के निकट एक दुकान पर बिक रही नकली जे.के सीमेन्ट (पुटटी) की सूचना पर उपजिलाधिकरी छाता ने छापामार कार्यवाही करते हुए माल का जब्त कर दुकान को शील कर दिया। बताया जाता है कि कम्पनी के प्रबन्ध द्वारा थाना कोसीकलां में दुकानदार के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करायी है। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
जे.के सीमेन्ट बनाने वाली कम्पनी के अधिकारियों ने मथुरा के डीएम वं एस.एस.पी से शिकायत की कि मथुरा जिले के कई शहरों में उनकी कम्पनी के नाम का नकली लोगों लगाकर उनके ब्रान्ड की नकली पुटटी बेची जा रही है। माल खराब होने के कारण कम्पनी का नाम बदनाम हो रहा है। शुक्रवार की दोपहर करीब 11 बजे डी.एम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी छाता आदित्यनाथ प्रजापति ने घन्टाघर के निकट सिंघल पेन्टस की दुकान पर छापामार कार्यवाही करते हुए नकली माल बरादम कर दुकान को शील कर दिया गया। जे.के कम्पनी दिल्ली के प्रबन्धक सुनील कुमार ने बताया कि उनकी कम्पनी का होलोग्राम लगाकर नकली पुटटी कई स्थानों पर बेकी जा रही है। उन्होने बताया कि इसका खुलासा गत 9 मई को आगरा के शाहगंज में एक दुकान पर भी यही पुटटी पकडी गयी थी। जिनकी चैन पूरे मथुरा जिले में चल रही है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को वृन्दावन, चैमुहा आदि में यही पुटटी पकडी गयी हैं जो कि सौ प्रतिशत नकली है। इधर दुकान स्वामी मनीष कुमार का कहना है कि पुलिस मुझे यहां से जाने का मौका दे तो असली माल होने के सबूत पेश कर सकता हूं। वहीं प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि कम्पनी के प्रबन्ध द्वारा रिर्पोट दर्ज करायी गयी है। एस.डीएम ने शीलिंग की कार्यवाही की है।













Related Items
जे.के सीमेन्ट की नकली पुटटी दुकानदार पकडा
जे.के सीमेन्ट की नकली पुटटी दुकानदार पकडा