देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नागाजी बाबा की वर्षी पर हुआ विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन
कोसीकलां। नागाजी बाबा की 677 वी वर्षी पर गांव पैगांव में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के मशहूर पहलवानों सहित महिला पहलवानों ने शिकरत की। दंगल की सबसे बडी राशि की कुश्ती बराबरी पर छूटी। शुक्रवार को गांव पैगाव में आयोजित दंगल में 2100 की तीन कुश्ती महिला पहलवान बृजलता व अनीता पहलवान के मध्य हुई जिसमें बृजलता ने बाजी मारी तथा द्वितीय कुश्ती सीमा व श्यामा पहलवान के मध्य हुई जिसमें सीमा ने जीत हासिल की। 2100 की अंतिम कुश्ती नीलम ने अपने नाम कर ली। विक्रम सिंह व शिशपाल पहलवान के मध्य हुई 75000 की एक कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में 11 हजार की दो कुश्ती माखन चोर व विनोद पहलवान तथा भगत सिंह व रसीद पहलवान के बीच हुई। जिसमें माखन चोर ने पहली व दूसरी भगत सिंह जीत ली। संजय व चिम्मा पहलवान के मध्य हुई 17000 की कुश्ती तथा अमोल व देवा पहलवान के मध्य हुई एक लाख की कुश्ती व देवेन्द्र पहलवान मथुरा और वरूण पहलवान दिल्ली के मध्य हुई एक लाख इक्कीस हजार की अन्तिम कुश्ती काफी जोराजमाइश के बाद भी बराबरी पर छूटी। दंगल मे विजयी पहलवानों को कमेटी व दुग्ध एवं विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण एवं भाजपा नेता तरूण सेठ ने पुरूष्कार राशि तथा अन्य पहलवानों को सान्तवना पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालन तरूण सेठ व कंुवर चंद रावत किया ने किया। दंगल में लोहरे प्रधान, डालू मैम्बर, चेतराम नेता, छिददी नेता, हरिसिंह बाबूजी, रोहताश, सुघड सिंह, हरीचंद्र प्रधान, सुखपाल पहलवान सहित सैकडों लोग मौजूद थे।













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचे राहुल गांधी, माता-पिता से मिलकर जताया दुख
मध्य प्रदेश का यह गांव संयुक्त राष्ट्र के अवॉर्ड के लिए नामांकित, मिलेगा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड