देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। वृंदावन की खादरों मे बनाये मकानों को विकास प्राधिकरण द्वारा तोड़ दिये जाने के विरोध में वृंदावन के पक्के पुल के पास परिक्रमा मार्ग मे तीसरे दिन भी पीड़ित लोगों के साथ समाजसेवी रमेश पुजारी के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विदित हो कि कालीदह पर आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पुजारी के साथ सोमवार को हजारों पीड़ित परिवार मौजूद रहे। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने सरकारी खजाने में राजस्व जमा करके अपने प्लाट खरीदे हैं। तो ये जगह अवैध कैसे हो गई। जिस समय प्ला¨टग हो रही थी, तभी विकास प्राधिकरण अथवा जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए थी। अब हाईकोर्ट के आदेश के सहमे जिला प्रशासन के अफसर अपनी गलतियों की सजा यहां रहने वाले गरीब लोगों को दे रहे हैं। इस दौरान बाबा परमेश्वरदास त्यागी, आनंद बाबा, राजकुमार शर्मा, सत्यभान शर्मा, मोहनलाल गौड़, विमला देवी, दिनेश बाबा, ममता देव, सुमन देवी, केशव बाबा, सुधीर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उधर, कालीदह क्षेत्र पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पीड़ित लोगों ने शासन से आवास मुहैया करवाने की मांग उठाई है। कहा कि उन्होंने सरकारी खजाने में राजस्व जमा करके ही प्लाट खरीदे और अपने मकान बनाए थे। यहां बस्तियां बसाने के लिए जिला प्रशासन के अफसर दोषी हैं। पहले उनपर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को विस्थापित किया जाए।













Related Items
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन
नवरात्र के तीसरे दिन की जाती है माँ चन्द्रघटा की पूजा, माना जाता है पार्वती का रौद्र रूप
नौ महीने पहले दो भाईयों की हुई थी हत्या, तीसरे में उतार दीं तीन गोली