देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मयूर, चरकुला व राजस्थानी नृत्य रहा आकर्षण
सौंख। श्री अग्रवाल समाज के तत्वावधान मंे शुक्रवार की शाम को चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव में श्रीराधाकृष्ण की महारास लीला का आयोजन किया गया।
शुक्रवार की शाम को चार दिवसीय अग्रसेन महोत्सव में राधा कृष्ण का महारास का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में राधाकृष्ण की महारास, कृष्ण लीला, चरकुला नृत्य, राजस्थानी महिला नृत्य, मयूर नृत्य आदि सांस्कृतिक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। श्रीराधाकृष्ण लीला में अग्रबन्धु और अग्र महिलाऐं भी काफी संख्या में उपस्थित रही। और भजन संध्या का जमकर लुप्त उठाया। दोपहर को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अग्रसमाज के नन्हे-मुन्हे चार दर्जन बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संयोजक मुरारी अग्रवाल, गोविन्द प्रसाद व अध्यक्ष संजय बंसल ने संयुक्त रूप से महाराज अग्रसेन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया। इस मौके पर मंत्री साकेत गर्ग, उपमंत्री भानू अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, नरेश सिघंल, विकास अग्रवाल, महेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संदीप गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, सुभाष जैन, पवन आदि उपस्थित रहे।













Related Items
अग्रवाल क्लब परिवार धूमधाम से मनाया दीपोत्सव
सौंख में खुला एसी राॅयल रेस्टोरेंट
संबल स्कूल पहुंचा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन