BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हमलों के बाद भी हिन्दु समाज आज भी तन कर खड़ा हैं: मोहन भागवत

ध्यानकेन्द्र में पदासीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, संघ के प्रमुख मोहन भागवत एवं योगगुरू बाबारामदेव गाॅव से शहर तक मन्दिर व सन्त है तो भारत है: योगी आदित्यनाथ

हिन्दु समाज जात-पात दौड़कर एकजुट हो: बाबा रामदेव

मथुरा। वृन्दावन के विजय कौशल महाराज द्वारा बनाये गये मानसी ध्यान केन्द्र का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, व योगगुरू बाबा रामदेव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मंच से संघ के एजेन्डे हिन्दुत्व को जमकर धार दी गई। सन्त समाज के मध्य मुख्यमंत्री ने गाॅव गाॅव में मन्दिर और सन्त की महत्ता बताने से भी पीछे नहीं रहें। 

वृन्दावन के निकुंजवन में विजय कौशल महाराज के मानसी ध्यान केन्द्र के उद्घाटन के पश्चात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत विश्व गुरू बनेगा भारत के अन्दर वह सारी क्षमताए हैं। जो विश्व का नेतृत्व कर सकें। इसके लिए उन्होंने नौजवानों का और सन्त समाज से आव्हान किया कि वह देश हित के लिए काम करें। संघ प्रमुख ने कहा कि हिन्दु समाज ने बहुत आक्रमण झेले है फिर भी हमारा हिन्दु समाज तन कर खड़ा रहा। हर संकट का सामना कर सकता है। प्रदेश सरकार सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रज क्षेत्र के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का भी गठन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज के साथ स्थलों के विकास के लिए योजना पर काम किया जा रहा हैं और इसकी शुरूआत वृन्दावन से होगी। ब्रज क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बचाने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। वृन्दावन मथुरा को तीर्थ स्थल बनाने के लिए सन्तों का सानिध्य और आशीर्वाद भी जरूरी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिन्दुत्व कोई मुद्दा नहीं है बल्कि जीवन जीने की एक कला हैं, लिहाजा सभी नौजवानों को अपने देश के लिए काम करने का जज्बा पैदा करना होगा। जिस दिन हमारे देश के नौजवान एकत्र हो गया उस दिन हम विश्व गुरू बन जायेंगे। 

श्री योगी ने आश्रमों को सामाजिक सेवा केन्द्र के रूप में कार्य करने का आव्हान किया। श्री योगी ने कहा कि जब तक गाॅव गाॅव शहर शहर में मन्दिर और सन्त समाज है भारत भारत बना रहेगा। कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि आज जरूरत हिन्दु समाज को एकजुट होने की है जात पात छोड़ने की हैं। जिस दिन हम एक माला में आ गए उसी दिन हम विश्व की सबसे बड़ी ताकत बन जायेगे। उन्होंने कहा कि हिन्दु संस्कृति दुनिया की प्राचीन संस्कृति माना जाता है लोगों के लिए जीवन दर्शन हैं। उन्होंने स्कूलों के छुटिटया समाप्त करने पर बताया कि यह अवकाश शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए किया गया हे। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की आगवनी प्रदेश के उर्जामंत्री श्रीकान्त शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा, एसएसपी के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष चैं0 तेजवीर सिंह व मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, चिन्ताहरण चैधरी मुख्य रूप से मौजद रहें। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More