देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कालिन्दी के तट हुआ रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का दहन
कालिन्दी के तट पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया
मथुरा। असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, पाप पर पुण्य, क्रोध पर क्षमा, अज्ञान पर ज्ञान, अधर्म पर धर्म, रावण पर श्रीराम की विजय का प्रतीक विजयादशमी के महापर्व पर यमुना मिशन स्थित कालिन्दी के तट पर यमुना मिशन मार्ग पर यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल के दिशानिर्देशन में एवं सैकड़ों जनसमूह के बीच श्रीराम, रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के स्वरुपों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
सायं ढलते ही यमुना तट पर रावण दहन कार्यक्रम देखने आए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। क्या बड़े, क्या बच्चे, क्या महिलाएं सभी मेला एवं रावण दहन देखने को उत्सुक दिखाई दिए। पहली बार यहां कालिन्दी के तट पर रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन से लोगों को अपने घर से ज्यादा दूर रावण दहन देखने नहीं जाना पड़ा। यमुना मिशन के इस रावण दहन कार्यक्रम का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया और कहा कि यमुना मिशन समय-समय पर ऐसे आयोजन करके जनता को अचंभित कर देता है। समाजहित के कार्यक्रमों में बड़ी तत्परता से भाग लेता है। सायं 7.30 बजे रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम के साथ यमुना मिशन ने प्रदूषण, सामाजिक कुरीतियों का भी दहन किया गया।
इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के विनोद दीक्षित, हरीमोहन सैनी, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
यहां दशहरा पर होती है रावण की पूजा
रावण पर कोरोना का साया, हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं पुतला कारीगर
DUSSEHRA 2019 : पीएम मोदी ने किया रावण दहन, कहा-देश की भलाई के लिए कोई एक संकल्प जरूर लें