देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। परिजनों ने बच्चों पर पढ़ाई का दबाव बनाया तो दो बच्चों परिजनों से बिना कहे घरों से भाग आये। ऐसे दोनो बच्चों को छाता कोतवाली पुलिस ने बरामद कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया हैं।
घटना के सन्दर्भ में बुधवार एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि नौहझील के नगला टोली निवासी मुन्ना के पुत्र रिहान व अकबर के पुत्र अख्तर एक ही कक्षा में पढ़तें हैं। दोनो का मन पढत्रई में नहीं लगता था। लेकिन परिजन पढाई के लिए लगातार इन पर दबाव बना रहे थे। इसी दबाव के चलते बीते दिनो दोनो बच्चो घर से स्कूल की कहकर निकलें और स्कूल ना जाकर गाॅव से भाग आये। बच्चों जब घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों की चिन्ता हुई वह संभावित जगहों पर बच्चों की तलाश करते रहे। इधर छाता कोतवाली पुलिस को सांय 4 बजे करीब अकबरपुल के पास दो बच्चे संदिग्ध घूमते नजर आये। जिस पर पुलिस को कुछ शक हुआ पुलिस कर्मियों ने दोनो बच्चों को टोका तो दोनो बच्चे रोने लगे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बच्चों को अपने साथ ले आए और पूछताछ की। पूछताछ में बच्चों ने अपने व परिवार के नाम बताए। जिस पर पुलिस ने घर पर सम्पर्क किया। पुलिस ने परिजनों को सम्पर्क किया तो वह थाने पहुचे। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों खुश हो गए। पुलिस ने दोनो बच्चों को परिजनों को सुर्पद कर दिया हैं।













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
रश्मिका ने मीडिया रिपोर्ट का उड़ाया मजाक
PSJ मीडिया विजन ने फिल्म 'भाभी मां' के लिए रानी चटर्जी को किया साइन