BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नयति जैसे अस्पताल का मथुरा में होना एक सपने जैसा: युवराज सिंह

नयति हाॅस्पीटल में क्रिकेटर युवराज सिंह शिरकते हुए सही समय पर सही इलाज से कैंसर हो सकता है सही: नीरा राडिया

मथुरा। मां के द्वारा दिलाई गई हिम्मत और पिता के विश्वास के अलावा सही समय पर कराया गये इलाज द्वारा ही मैं कैंसर जैसी बीमारी पर विजय प्राप्त कर सका। यह कहना था जाने पहचाने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह का जो नयति मेडिसिटी में शुक्रवार सैंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नयति जैसे अस्पताल का मथुरा में होना मेरे लिए एक सपने जैसा है और ब्रज तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान। जब मुझे पता चला कि मुझे कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी ने जकड़ लिया है तो किसी भी आम इन्सान के जैसे ही मेरी भी कुछ सम-हजय में नहीं आ रहा था कि अब आगे क्या होगा? आंखों के आगे अंधेरा सा छा गया था, लेकिन जब पता चला कि कैंसर से मुक्ति पाई जा सकती है.. .. बस सही समय पर उचित इलाज कराने की जरूरत है। परिवार का साथ मिला और समाज का स्नेह.. ., और मैं जुट गया अपना इलाज कराने में और आज मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं।

नयति मेडिसिटी की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा (देश के 17.2 प्रतिशत) कैंसर के मरीज उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं जिसके इलाज के लिए लोगों को सैकड़ों किमी दूर मुम्बई तक की यात्रा करनी पड़ती थी। नयति मेडिसिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर के चेयरमैन डॉक्टर (प्रो.) शान्तनु चैधरी ने कहा कि कैंसर शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। अब तक कैंसर का जो इलाज देश विदेश के कुछ गिने चुने बड़े शहरों में ही मिल पाता था वो सारा इलाज अब नयति मेडिसिटी में उपलब्ध है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नयति मेडिसिटी के सीईओ डॉ आरके मनी, कैंसर सेंटर के चेयरमैन डॉ (प्रो.) शान्तनु राय चैधरी, डॉ योगेश अग्रवाल, दीनानाथ चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, डॉ. अमित भार्गव तथा डॉ. रविकान्त अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More