BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देव-ंदीपावली महोत्सव समिति, तीर्थ पुरोहित महासंघ

 देव-दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करते केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी

यमुना किनारे दीपदान करते तीर्थ पुरोहित महासंघ के सदस्य एवं भाजपाई मथुरा। हजारों दीपकों से जगमग हुये यमुना के समस्त घाट देव दीपावली पर दीपकों की आकर्शक रही छटा -देव दीपावली महोत्सव समिति एवं तीर्थ पुरोहित महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी घाट से बंगाली घाट तक कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में देव दीपावली के अन्तर्गत समस्त घाटों को हजारों की संख्या में दीपदान कर सजाया गया। घाटों के अलावा, यमुना पार भी दीपदान हुआ। कार्यक्रम का केन्द्र विश्राम घाट के निकट प्रयागघाट रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी एवं अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने की। सांय से देर रात्रि तक घाटों पर दीपकों की ज्योति का

आलोक अनौखी छटा बिखरे रही है। अनेक घाटों पर इस दौरान आरती भी की गयी। देर रात्रि तक नगर के विभिन्न गणमान्य, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में यमुना भक्त व दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पं. सोहनलाल शर्मा का अगुवायी में मुख्य संयोजक आचार्य ब्रजेन्द नागर, संयोजक अजय

चतुर्वेदी के अलावा, तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, कान्ता चतुर्वेदी सरदार, ब्रज मण्डल महामंत्री पं. अमित भारद्वाज, रामदास चतुर्वेदी, पंकज शर्मा, विवेक प्रेमी, नारायण शर्मा, बालकृष्ण चतुर्वेदी, चन्द्रकिशोर शर्मा, राजकुमार शर्मा, मुरलीधर चतुर्वेदी, डाॅ. जमुना शर्मा, पी.पी. शर्मा, देवदत्त चतुर्वेदी, अक्षय भारद्वाज, आनन्द बादाम छाप पण्डा, मुकुटमणि शर्मा, राजेन्द्र सिंह होरा का

विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन आयोजन समिति द्वारा विभिन्न घाटों के संयोजकों का उपहार देकर अभिनन्दन किया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More