BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ एकता दिखाने के लिए वृन्दावन में मानव श्रृंखला

एकता मानव श्रृंखला दिवस पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मानव श्रंृखल में 10700 छात्र व छात्राओं ने भाग लेकर आव्हान किया कि पॉलीथिन के बदले कैरीबेग का प्रयोग करें

मथुरा । ब्रज विकास तीर्थ उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र व जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ एकता मानव श्रृंखला दिवस के अवसर पर मानव श्रंृखला को सफल मनाये जाने का संकल्प लिया। 

शैलजाकान्त मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन, आमजनता एवं छात्र-छात्राओं ने पॉलीथिन उपयोग के खिलाफ एकता दिखाने के लिए वृन्दावन में 10.5 किमी के परिक्रमा मार्ग पर 32 शैक्षिक संस्थानों के 10700 विद्यार्थियों ने मानव श्रंृखला बनाई। उन्होंने कहा कि एनजीटी ने इस प्रयोग पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है। पिछले एक सप्ताह से वृन्दावन में जिला प्रशासन द्वारा एक विरोधी प्लास्टि अभियान चला रखा है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से अपने-अपने विद्यालयों के बच्चों को जागरूक किये जाने की अपील की ताकि न सिर्फ वे बच्चे ल्कि उनके अभिभावक भी उत्साह पूर्वक इसमें भागीदार बने। शैलजाकान्त मिश्र ने स्वच्छता अभियासन के तहत संचालित शौचालय निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और कहा कि सबसे पहले शिक्षकों को अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों के घरों में शौचालय नहीं होगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। पदयात्रा में शामिल शिक्षक, आमजनता एवं छात्र-छात्राओं ने पॉलीथिन के खिलाफ मानव श्रंृखला की सफलता के लिए नारा, दिवाल लेखन के साथ ही अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। पॉलीथिन को प्रतिबन्ध लगाने पर बल देते हुए कहा कि सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें सदैव तत्पर रहेगें। इस दौरान उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मानव श्रंृखला का भ्रमण करते हुए लोगों को प्रेरित किया। मानव श्रंृखला द्वारा पॉलीथिन प्रयोग न करने के लिए प्रशासनिक व राजनैतिक स्तर पर जोरदार तैयारियां चल रही है। उपाध्यक्ष ने बताया कि मानव श्रंृखला बनाने में हम लोग कामयाब हुए। इस अवसर पर हाईस्कूल से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक प्रधानाचार्य तथा प्रभारी विद्यालय प्रधानाध्यापक मौजूद थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More