BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जीएलए के छात्र बने केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण में असिस्टेंट डायरेक्टर

जीएलए के छात्र बने केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण में असिस्टेंट डायरेक्टरपावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में अपने कार्य के दौरान हासिल किया मुकाम

मथुरा। अगर कामयाबी हासिल करनी है तो उसमें धीरज से लगे रहना बहुत जरूरी है, अब चाहे वह प्रमोशन की बात हो या फिर किसी ऊंचे पद पर नौकरी हासिल करने की क्यों न हो, इन सब में कामयाबी तभी हाथ लगेगी जब एक व्यक्ति धीरज के साथ उस काम में लगा रहता है। 

जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा बीटेक इलैक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के छात्र रहे हिमांशु कटियार ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एक्जामिनेशन (ईएसई) की परीक्षा में सफलता हासिल कर इंजीनियर बनने का सपना पूरा किया है। यूपीएससी की परीक्षा में 83 वीं रैंक हासिल करने वाले छात्र को केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर चयन मिला है। 

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए हिमांशु कटियार ने बताया कि उन्होंने जीएलए विश्वविद्यालय से वर्ष 2014 में इलैक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। विश्वविद्यालय से ही कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उनका चयन होंडा सीएल पावर प्रोडक्ट कंपनी नोएडा में हो गया। इसके बाद आईओसीएल एवं पावर ग्रिड कॉरपोरेशन गुडगांव में भी नौकरी की। वर्तमान में हिमांशु केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण दिल्ली में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्रीनिवास कटियार एक किसान हैं। हिमांशु ने अपने पिता के सपने को साकार किया है। 

छात्र की सफलता पर जीएलए विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने छात्र को शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि छात्र ने इंजीनियिरिंग सर्विसेज की परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर चयन पाकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज की आधुनिक शिक्षा से और छात्र हिमांशु की कड़ी मेहनत से विश्वविद्यालय के छात्रों को सीख लेने की जरूरत है। 

इंसेट

एक वर्ष बाद मिली पोस्टिंग

वर्ष 2016 फरवरी माह में यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एक्जामिनेशन के लिए आवेदन मांगे। जिसकी लिखित परीक्षा मई माह में हुई। इस लिखित परीक्षा में जीएलए के छात्र हिमांशु ने इंटव्यू के लिए जगह बनाई, जिसमें छात्र ने 83 वीं रैंक हासिल की थी। इसके एक वर्ष तक छात्र को अपनी पोस्टिंग का इंतजार रहा। अब ज्वाइनिंग लेटर मिला तो परिवार भी खुशियों से झूम उठा। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More