देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। रात को सात फेरे लिये और सुबह पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंच गया नवदंपति । नगर निकाय के लिए चल रहे मतदान में लोगों का उत्साह जमकर देखने को मिला । यहां एक नव दम्पत्ति भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे । जहां उन्होंने मत का प्रयोग कर जिम्मेदार नागरिक होने फर्ज निभाया ।
मथुरा के मसानी इलाके की मिडलैंड कॉलोनी के रहने वाली शिल्पी खण्डेलवाल की शादी मथुरा के ही रहने वाले मनीष खण्डेलवाल से 25 नवम्बर को हुई थी । 26 नवम्बर को बिदा होने से पहले शिल्पी ने मतदान करने की इच्छा अपने पति मनीष से जताई। जिसके बाद शिल्पी के पति और ससुर मतदान करने के लिये उसे शहर के रानीपुर मंडी क्षेत्र स्थित लालबहादुर प्राथमिक विद्यालय ले गए । जहां शिल्पी ने मतदान किया ।













Related Items
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने सरपंचों पर लाठीचार्ज की निंदा की
ICICI बैंक के लोन घोटाले के मामले में वीडियोकोन के पूर्व चैयरमेन वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
पूर्व पीएम अटल जी को किया याद