BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शांति पूर्वक तरीके से नगर निकाय चुनाव रहा सम्पन्न

 

मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता

 

मथुरा। जनपद में निकाय चुनाव रविवार छुटपुट घटनाओं व प्रशासिनिक अव्यवस्थाओं के मध्य 47 प्रतिशत मतदान भारी सुरक्षा केे मध्य पूरी तरह शान्ति पूर्ण सम्पन्न रहा। 26 नवम्बर को प्रातः लोगों में मतदान के प्रति उत्साह देखा जहाॅ रहा। शहर की अपेक्षा देहात क्षेत्र में मतदान का रूझान उत्साह जनक रहा। जनपद में जनपद मे निकाय चुनाव का प्रतिशत 47 के करीब तथा नगर निगम 41 प्रतिशत, 46 प्रतिशत नगर पंचायत में रहा। वहीं शहर में मतदान का परिषद ग्रामीणों की अपेक्षा बहुत कम रहा। शहर क्षेत्र में पहलीवार बनें नगर निगम के लिए मतदान का रूझान बहुत धीमा दिखाई दे रहा था। वहीं ग्रामीणों क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग का प्रतिशत काफी उत्साह जनक रहा। 

नगर निगम में मतदान का प्रतिशत 45 प्रतिशत के औसत रहा है तो नगर पंचायत में 46 प्रतिशत जिसमें अनुमानित अनुमानित राया, 50, मथुरा 45, वाजना, 89, चैमुहा, 51, गोवर्धन 56, बलदेव, 80, महावन 55, गोकुल 58, छाता 52, कोसी 60, फरह में 65, बरसाना, 55, नन्दगाॅव 46, सौख 58, राधाकुन्ड में 50 प्रतिशत मतदान के औसत रहा हैं। जनपद की मतदान की गंभीरता को देखते हुए रविवार आगरा मंडल आयुक्त ने भी जनपद में डेरा डाले रहे आगरा मंडल के कमिश्नर जहाॅ अपन स्वयं के विवेक के अनुसार मतदान स्थलों को निरीक्षण कर रहे थे। वहीं जिलाधिकारी मथुरा अरविन्द मलप्पा बंगारी व एसएसपी स्वप्निल ममगाई सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पूरे दिन मतदान स्थलों का निरीक्षण करते रहें। जहाॅ से भी हल्की व छुटपुट हंगामा की सूचना मिली प्रशासन के आला अधिकारी पुरी तत्र्पता से घटना स्थल पर पहुंचे। जनपद में पहलीवार बना नगर निगम में वोटरों को वड़ी संख्या में परेशानी का सामना करना पड़ा। वोटर अपनी पर्चीय व वोटर कार्ड लेकर अपने मतदान डालनें के लिए इधर उधर घूमते रहें लेकिन सरकारी मतदाता अन्तिम सूची में मतदाताओं के नाम गायब थे। इसे लेकर मतदाना व प्रत्याशी परेशान रहे। कुछ वार्डो में दो मौहल्ले के मौहल्ले गायब कर दिये गये। वह मतदाता वोट डालना चाहतें थे लेकर वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं थी। इसें मतदाता इसे प्रशासन की बहुत बड़ी चूक बता रहें थे। 

लोगों का कहना था कि इसवार नगर निगम के चुनाव की व्यवस्था पूरी तरह धाराशाही दिखाई दे रही थी। मतदाता वोट डालनें के लिए इधर से उधर टेबिल एजेन्टों के पास घूमते रहें। प्रशासनिक अधिकारियां व बीएलओं से शिकायत करने पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। मतदाता व प्रत्याशी प्रशासन को कोसते नजर आ रहें थे। नगर निगम में वार्ड 48 के एक प्रत्याशी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि प्रशासन ने दो दिन पूर्व ही उनके वार्ड के मतदाताओं को दूसरे वार्ड में जोड़ दिया गया और दूसरे वार्ड के मतदाताओं को वार्ड 48 में जोड़ दिये गये। इससें उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्ड 19 में एक प्रत्याशी के पिता का वोट ही कोई पहले ही डाल गया। वहीं वार्ड 62 में सपा प्रत्याशी का ही वोट वोटर लिस्ट से काट दिया गया, हंगामा बढ़नें पर प्र्रशासनिक अधिकारियों ने सपा प्रत्याशी का वोट डलवाया गया। 

वहीं शहर के आजमपुर क्षेत्र में मोवाइल ले जाने को लेकर एक युवक ने काफी देर तक हंगामा काटा जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई करने पर क्षेत्रीय लोग आक्रोश बढ़ा गया और उन्होंने मतदान स्थल पर जमकर हंगामा काटा हंगामें की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसे थाने पर बैठा दिया और हंगामा कर रहें लोगों को शान्त कर मतदान को सुचारू कराया गया। बताया जाता है यहाॅ हंगामें के चलते करीब 1 घंटा तक मतदान बंद रहा। 

वहीं वृन्दावन में वार्ड 41 में एक वूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गये। जिस पर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शान्त हो सकां। वहीं नगर निगम परिषद में वार्ड संख्या 5 में लोहवन बूथ स्थल पर एक वोटिंग मशीन खराब होने के चलते मतदान करीब दो घंटें तक रूक गया। 

प्रत्याशियों द्वारा हगांमा करने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मशीन को आनन फानन में बदलवाकर मतदान प्रक्रिया सुचारू करा दी गई। वहींे चैमुंहा में फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशी समर्थक भिड़ गये। बताया जाता है दोनो पक्षों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया जिससें मतदान स्थल पर भगदड़ मच गई। लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते मामला आनन फानन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सभाल लिया और मतदान सुचारू करा दिया गया। वहीं शहर के नगर निगम क्ष्रोत्र के महौली रोड सिथत प्रसाद पब्लिक स्कूल पर एक पार्टी प्रत्याशी ने मतदान कर्मियों पर एक प्रत्याशी के इशारे पर वोटर रसीद होने के बाद भी वोटर नहीं डालनें का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामला शान्त कराते हुए मतदान सुचारू करा दिया गया। जनपद में कुल मिलाकर जनपद में निकाय चुनाव का मतदान का प्रतिशत करीब 47 के लगभग रही हैं। सबसे कम प्रतिशत नगर निगम मेें बताई जा रही हैं। जनपद में पांच बजते ही छुटपुट घटनाओं के साथ ही मूतदान शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बगंारी व एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने शान्ति पूर्वक मतदान सम्पन्न होने पर जनता का आभार व्यक्त किया हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More