देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में उत्साह है। दोपहर तीन बजे 52.22 मतदान हो चुका है। सुबह 11 बजे तक 23.97 फीसदी वोट पड़े थे। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। जिले के 2155 मतदेय स्थलों पर लगभग 13 लाख 11 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 7893 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
डीएम और एसएसएसपी खुद भ्रमण कर मतदात केंद्रों पर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। मथुरा की 504 ग्राम पंचायतों के 2155 मतदेय स्थलों पर वोट डाले गये। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को 19 जोन व 121 सेक्टरों को बांटा गया है। जिले से लगी सीमाओं को सील कर दिया गया है।
आईजी नवनीत अरोड़ा महावन तहसील के बलदेव ब्लॉक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने आए। मतदान केन्द्र के समीप लोगों के जमा न होने देने और मतदान केन्द्रों र सभी कर्मचारियों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को आईजी नवनीत अरोड़ा ने बलदेव के हनुमान चैराहे पर पहुंचकर वहां पर लग रही भीड़ को हटवाया।
शांतिपूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक बैठे थे उनसे अपील की कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके बाद आईजी बलभद्र इंटर कॉलेज में नरहोली के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मौजूद भीड़ को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के साथ-साथ कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की।
मौजूद सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोई भी बिना मास्क के यहां पर वोट ना डालें और किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए वह सभी सतर्क रहें। सुरक्षा में मौजूद रहे। आखिर में उन्होंने कहा कि अभी तक उनके द्वारा किए गए निरीक्षण में किसी प्रकार की कोई भी शिकायत नहीं मिली है और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण
डीएम ने किया मल्टीलेबिल पार्किंग का निरीक्षण