BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डीएम ने किया मल्टीलेबिल पार्किंग का निरीक्षण

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनसुनवाई के तत्पश्चात विकास बाजार स्थित नवनिर्मित मल्टीलेबिल पार्किंग और होलीेगेट गोविन्दगंज में स्थापित अस्थाई सब्जी मंडी परिसर का निरीक्षण किया। मल्टीलेबिल पार्किंग के निरीक्षण में जिलाधिकारी श्री खरे को नगर आयुक्त ने बताया कि 246 फड़, दुकान यहां बनी हुई है, जिसमें से 106 आवंटित हो चुकी है। शेष 140 को देने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मल्टीलेबिल पार्किंग स्थित कुछ दुकानदारों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां उनकी दुकानदारी नही हो रही है, बंदरो की काफी समस्या है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अब सभी दुकानदारों को यहां भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्याप्त बिजली, पेयजल तथा साफ सफाई की व्यवस्था की जाये, जिससे विक्री करने वालों को कोई समस्या न हो। ओपन थियेटर के संचालन की कार्यवाही शीघ्र की जाएंगे। जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर आयुक्त अनुनय झा और अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर के साथ गोविन्द गंज स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से कहा कि आप लोग मल्टीलेबिल पार्किंग में अपनी अपनी दुकानों का संचालन करें। इस पर दुकानदारों ने कहा कि सैकडों सालों से हमारे पूर्वज यहां दुकान लगाते रहे है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा अब आप सबको यहां से हटना पडेगा। नगर आयुक्त ने कहा ये लोग बिना कानूनी कार्यवाही के यहां से हटेंगे नही। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि नियमानुसार कार्यवाही का अभियान चलाया जाये, जिससे यह लोग मल्टीलेबल पार्किंग में बनी दुकानों को संचालित कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा होलीगेट सहित शहर के आस-पास कहीं भी सडक पर ठेल ढकेल फड पर सामान की बिक्री की इजाजत नही मिलेगी, सबको मल्टीलेबिल पार्किंग में ही अपने सामान की बिक्री करनी होगी। वृन्दावन में जिलाधिकारी ने कन्हा एंव नंदी गौशाला का निरीक्षण किया, जिसमें सूखा और हरा चारा का स्टॉक देखा। दोनों गौशालाओं पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More