BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

G20: दिल्ली मेट्रो 8 से 10 सितंबर तक सुबह 4 बजे से चलेगी, इन स्टेशनों पर पार्किंग का जान लें समय

G20: दिल्ली मेट्रो 8 से 10 सितंबर तक सुबह 4 बजे से चलेगी, इन स्टेशनों पर पार्किंग का जान लें समय


G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने विशेष व्यवस्था की है। G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8, 9 और 10 सितंबर को मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4.00 बजे से शुरू होंगी। सभी लाइनों पर 6:00 बजे तक हर आधे घंटे में मेट्रो ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। इसके बाद मेट्रो ट्रेनें सामान्य तौर पर चलेंगी।


सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट रहेगी बैन


इसके साथ बताया गया है कि सभी मेट्रो स्टेशन लोगों के लिए खुले रहेंगे। केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी बंद रहेगी। इसके अलावा नई दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर 9 और 10 सितंबर को सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर वीवीआईपी मूवमेंट के लिए थोड़े समय तक प्रवेश और निकासी बंद रहेगी।


इन स्टेशनों पर पार्किग कुछ समय के लिए रहेगी बैन


सभी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। केवल तीन मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और रामकृष्ण मार्ग पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर सुबह 4:00 बजे से 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।


दिल्ली मेट्रो ने G20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में लोगों से सुरक्षा बलों और मेट्रो स्टाफ को सहयोग देने की अपील की है। लोग उनके निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह का शिकार ना बनें। अधिक जानकारी के लिए मेट्रो के सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी के लिए जुड़े रहें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More