BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अकबरपुर में कलश शोभायात्रा के साथ भागवत शुरू किशोरी शरण दास स्मृति महोत्सव का हुआ शुभारंभ

गांव अकबरपुर में कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।  मथुरा। चैमुंहा गांव अकबरपुर स्थित गोपालजी मंदिर अनाथ गोशाला प्रागंण में किशोरी शरण दास की 17 वीं पुण्य तिथि महोत्सव का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हो गया। कलश शोभायात्रा के संपन्न होने पर भागवत कथा शुरू हुई। कलशयात्रा में व्यास पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती महाराज सिर पर भागवत को रख कर चल रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों महिलाएं, किशोरियां सिर पर मंगल कलश रख कर चल रही थीं। कलश शोभा यात्रा गोपाल जी मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी। देर सायं 1008 कलशों की स्थापना की गई। कार्यक्रम में मदन मोहन दास, ब्लाक प्रमुख पातीराम सिसौदिया,  सहदेव सिंह दरोगा, ठा. देशराज सिंह सिसौदिया, पूर्व प्रधान अमर सिंह, जसवंत सिंह पवार,  ओमवीर सिसौदिया, सुरेश सिंह सिसौदिया, जसपाल सिंह,  गिर्राज सिंह, रन्नो, विजय सिंह, धर्मपाल, परीक्षित, राधेश्याम,  सुजान सिंह, दामोदर प्रसाद, हनुमान प्रसाद,  सुख सिंह, तेजपाल सिंह, ओम प्रकाश, प्रधान प्रतिनिधि महेश सिसौदिया आदि ने भाग लिया। इस दौरान हुई भागवत में व्यासपीठ से पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती महाराज ने कहा कि भागवत सुनने से प्राणी के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। भागवत श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More