BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आयुष्मान कार्ड प्रत्येक गांव के प्रत्येक पात्र परिवार को मिलेगा

मथुरा। बुखार का प्रकोप गांवों में लगातार फैल रहा है। जिला प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कई टीमों को रिजर्व में तैयार रखा गया है। बुखार फैलने की सूचना मिलते ही तत्काल गांव के लिए इन टीमों को रवाना किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीणों को समय रहते उपचार मिल सके।


जनपद में किसी भी स्थान से बुखार आदि अन्य किसी बीमारी की शिकायत प्राप्त हो, तो डॉक्टर की टीम तुरंत जाकर परीक्षण करें और यह निष्कर्ष लें कि व्यक्ति को डेंगू, चिकनगुनिया, कोविड-19, मलेरिया आदि का बुखार तो नहीं है। साथ ही उसको तुरन्त दवा देते हुए यदि आवश्यकता पडे़ तो भर्ती किया जाये।


उक्त विचार जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आगरा मण्डल में बच्चों के बुखार की शिकायएं ज्यादा प्राप्त हो रही हैं, इसलिए जनपद में छह से आठ टीम बनाकर तैयार रखी जाएं, जिससे किसी भी क्षेत्र से शिकायत प्राप्त होने पर उन्हें तुरन्त रवाना किया जा सके। उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देश दिये कि आशा, एएनएम, बीएसए तथा शिक्षक एवं शिक्षकाओं के निरंतर सम्पर्क में रहें और उस क्षेत्र की जानकारी लेते रहें।


जिलाधिकारी ने बैठक में समस्त पीएचसी एवं सीएचसी की जानकारी लेते हुए जननी सुरक्षा कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जनपद में प्रसव की स्थिति आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कायाकल्प योजना के अन्तर्गत सभी सुविधऐं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पीएचसी व सीएचसी के लिए सम्पर्क मार्गाेें का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, जल व्यवस्था, शौचालय, विकलांगों के लिए अलग से शौचालय निर्माण के साथ अन्य आधुनिक उपकरणों को भी कायाकल्प योजना के अन्तर्गत खरीदा जाए।


श्री चहल ने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कमेटी का गठन करके प्रत्येक पात्र परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक गांव के प्रत्येक पात्र परिवार का आयुष्मान कार्ड प्रत्येक दशा में बन जाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रचना गुप्ता, डीपीआरओ किरन चौधरी, जिला महिला अस्पताल अधीक्षक, जिला अस्पताल अधीक्षक, सौ सैय्या अस्पताल अधीक्षक सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी के प्रभारीगण आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More