BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

निगम के महापौर सहित 70 पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

निगम के महापौर की शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद ऊर्जामंत्री, केबिनेट मंत्री पूर्व चेयरमैन, मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पहले नवनिर्वाचित महापौर ने आज जुबली पार्क के खुले मंच पर मंत्री, विधायक और भाजपा नेताओं के मध्य पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद ही 69 नवनिर्वाचित और एक निर्विरोध पार्षद धु्रव शर्मा ने भी शपथ ग्रहण की। आज मेयर डाॅ मुकेश आर्यबंधु को शपथ मुख्य विकास अधिकारी पवन गंगवार ने दिलायी। इसके उपरान्त सभी पार्षदों को महापौर ने शपथ दिलायी। इसके उपरान्त जुबली पार्क में जोरदार आतिशबाजी की गयी। इस दौरान मथुरा-वृंदावन के विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध एवं संस्कृति मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण, भारतीय जनता पार्टी के बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा के जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह, मथुरा-वृंदावन के पूर्व चेयरमैन तथा भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन रहे वीरेन्द्र अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता बांके बिहारी माहेश्वरी, पूर्व विधायक अजय पोईया, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, श्याम अहेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर मेघश्याम, गोपेश्वर चतुर्वेदी, योगेश आबा, रवि माहेश्वरी, मलिक अरोड़ा, दीपक गुप्ता और पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा मथुरा भाजपा के प्रभारी रघुराज सिंह मौजूद थे। जुबली पार्क में इस अवसर पर काफी संख्या में मथुरा-वृंदावन और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोग एवं मथुरा-वृंदावन के नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के आयुक्त डाॅ उज्जवल कुमार ने किया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More