BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(रहीस कुरैशी): नवनियुक्त जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने संभाला जिले का पदभार। मीडिया से मुखातिब होकर कहा शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा विकास का लाभ.

Read More

कर्मचारियों ने दी चेतावनी अगर मांग नही पूरी ता 1 को होगी हड़ताल कर्मियों ने लगाया आरोप विभागीय अधिकारी और ठेकेदार करते है शोषण सौंख। कस्बा के विद्युत सब स्टेशन पर कई विद्युत सब स्टेशन के विद्युत विभाग के सविंदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी देते हुये कर्मचारियों ने शाम को पांच बजे धरना समाप्त कर दिया।  कस्बा के विद्युत सबस्टेशन पर कई बिजली घरों के सविंदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पिछले कई माह से वेतन भुगतान नही हुआ, ईपीएफ खातों में नही डाला जा रहा है।, सविंदाकर्मियों का कार्य ड्यूटी चार्ट नही, विद्युत कार्य करते समय विभाग की ओर से सुरक्षा इंतजाम नही है, आज कभी भी समय पर वेतन का भुगतान नही हुआ आदि मांगों को लेकर सौंख, गोवर्धन, दतिया, अडींग, जाजन पट्टी, आन्यौर विद्युत सबस्टेशन के सविंदा कर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों को कहना है कि विभागीय मंत्री द्वारा 9 मई को सविंदा कर्मियों को विद्युत विभाग से सीधा जोड़कर स्थाई करने की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौंड़ उठी।  और कर्मचारियों को कोई ड्यूटी चार्ट नही, विद्युत फाल्ट, 33 केवीए ब्रेकडाउन, वसूली आदि इस प्रकार के कार्य कराते हुये विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे है। कर्मचारी देवेन्द्र सिंह का आरोप है कि पिछले कई माह से विभागीय अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से हमारे वेतन में कुछ पैसे को काटकर आपस में हिस्सा बांट कर लेते है। धरना के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगों पर जल्दी ही सुनवाई नही हुई तो आगामी 1 जनवरी को अनिश्चित कालीन बष्हिकार कर हड़ताल करेगें। धरना में रामकुमार, श्यामबिहारी शर्मा, मानसिंह, मानवेन्द्रसिंह, दिनेशसिंह, दरोगासिंह, सुनील, राजू, कृष्णा कुमार, तीर्थ कुमार, महेश, धनवीर, पवन कुमार, आंेकार सिंह, जयपाल, रामू, हिम्मतसिंह, प्रेमसिंह, राकेश, नरेन्द्र सिंह, मनीष आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना हाइवे पुलिस ने आज सुबह दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गोवर्धन क्षेत्र स्थित सतोहा के सिंडीकेट बैंक में चोरी की घटना को कबूला है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।  हाइवे थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आज सुबह पुलिस गोवर्धन चैराहे के पास चैकिंग कर रही थी कि वांछित अभियुक्त नेहने उर्फ हरीशंकर पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी श्रीजी बाबा हास्पीटल के सामने मायापुरम काॅलौनी थाना हाइवे मूल निवासी जखन गांव थाना गोवर्धन तथा दूसरा साथी सुभाष पुत्र श्याम सिंह निवासी सतोहा थाना को पकड़ लिया। हाइवे प्रभारी के अनुसार अपराधी सुभाष सिंडीकेट बैंक चोरी में निरुद्ध चल रहा था, जबकि नेहने पूर्व में भी जेल जा चुका है, इनके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा थानों में अभियोग पंजीकृत है। दोनों अभियुक्तगणों को आज दोपहर जेल भेजा है।      

Read More

यमुना एक्सप्रेसवे पर पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज  मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर बुधवार सुबह पुलिस ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ लिया। इसमें भरे गोवंश को हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  एक्सप्रेसवे के मांट टोल चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रहे कंटेनर (डीएल 1 एम 2702) को मांट टोल पर रोक लिया। पुलिस ने जब कंटेनर को खुलवा कर देखा तो उसमें गोवंश बंधे हुए थे।  पुलिस ने कंटेनर में सवार चालक नासिर पुत्र रफीक शेख निवासी नानकार नई बस्ती थाना गंज जनपद रामपुर, हाल निवासी पानी की टंकी साहिबाद रामपुर एवं जहीर पुत्र शब्बीर शेख निवासी भोजपुर जिला मुरादाबाद को हिरासत में ले लिया।  पूछताछ के दौरान पकड़े लोगों ने बताया कि वह हांसी हरियाणा से गोवंश को कटान के लिए बिहार ले जा रहे थे। चौकी इंचार्ज गिरीश कुमार ने बताया कि मिल्क वैन लिखे कंटेनर में 10 गोवंश क्रूरतापूर्वज बंधे हुए थे।  इन बैलों को तस्कर बिहार ले जा रहे थे। इनके खिलाफ पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बरामद गोवंश को बरसाना स्थित गोशाला भिजवाया गया।

Read More

मथुरा। एसएसपी द्वारा सभी थानों पर लूट की घटनाओं के खुलासे को लेकर निर्देश जारी किए गए थे, उन्हीं को ध्यान में रखते हुए बीतीरात गोविन्द नगर पुलिस ने लूट करके भाग रहे अंर्तराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को दबोच लिया तथा दो साथी उनके भागने में सफल रहे। अभियुक्तों ने कई लूटों को स्वीकार किया है। जिन्हें आज गोविन्द नगर पुलिस ने एसएसपी के समक्ष पेश किया है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात अरूण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की रात्रि साढ़े नौ बजे कहीं से लूटकर भाग रहे चार बदमाशों को पीछा किया तो उनमें से दो बदमाशों को गोविन्द नगर पुलिस ने मसानी चैराहा राधारानी की दुकान के पास से दबोच लिया। उनके दो साथी भागने में सफल रहे। बदमाशों ने अपनी शिनाख्त धर्मेन्द्र पुत्र गनपद निवासी ग्राम दतिया थाना हाइवे, ग्वाला पुत्र रामप्रसाद निवासी मोहिनी नगर वृंदावन तथा भागे हुए अंकुर पंडित पुत्र बिजेन्द्र भारद्वाज, अमित उर्फ छोटू निवासीगण घीयामंडी थाना कोतवाली के रूप में बताया है। एसपी देहात के अनुसार इन अभियुक्तों ने थाना गोवर्धन, राया, नौहझील एवं कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट को स्वीकार किया है। एसएसपी ने दो हजार रूपए का ईनाम से गोविन्द नगर पुलिस टीम नवाजा है।  बिना नक्शा पास निर्माणाधीन हीरा रीजेंसी होटल को विप्रा ने किया सील 

Read More

सौंख। गुरूवार को आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने वाले के छापेमार कार्यवाही का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गोवर्धन के अडींग की कंजड़ काॅलोनी में अवैध की कई भट्टियों को नष्ट किया गया।   थाना गोवर्धन के अन्तर्गत गांव अडींग की कंजड़ काॅलोनी में पिछले कई वर्षो से अवैध रूप से बनाई जा रही थी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने अवैध शराब को बनाने की शिकायत जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में की थी। गुरूवार का जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने निर्देश पर विभागीय टीम ने दोपहर करीब दो बजे अडींग की कंजड़ काॅलोनी में अवैध शराब के गोदाम पर छापामार कार्यवाही की। और मौके से प्लांट संचलाक भागने में सफल रहे। टीम ने प्लांट में शराब बनाने वाली करीब 7 भट्टियों को नष्ट किया गया। इस दौरान करीब 5 हजार लीटर लहन ( कच्चा माल) और 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसे लेकर विभागीय निरीक्षक रामश्याम त्रिपाठी ने बताया कि अडींग की काॅलोनी कंजड में पिछले कई वर्षो से अवैध शराब बनाई जा रही थी। प्लाट संचालक क खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। टीम में प्रधान सिपाही ओपी तिवारी, जीतेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा। फरह थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-2 पर टोल टैक्स के समीप ट्रक और टेंपो की भिड़ंत हो गई। ट्रक और टैंपों की भिड़त में टैंपों चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टैंपों में सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और टैम्पू मथुरा से आगरा की तरफ  जा रहे थे। फातिहा कट पर दोनों में भिड़ंत हो गई। टैंपू चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी पहचान 25 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामा निवासी दामोदरपुरा के रूप में हुई। घायल बॉबी और मृतक के भाई दलवीर को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। मृतक के भाई दलबीर ने बताया उसका मृतक भाई अपनी ससुराल पत्नी के लिए दवा लेकर जा रहा था। फातिहा कट पर टेंपों मोड़ते समय ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। ट्रक चालाक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया गया है। 

Read More

अभियान के दौरान चैथे दिन अतिक्रमणकारियों को भी दिये गुलाब के फूल सौंख। बुधवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के लिये गांधीगिरी से भरा अनूठा अभियान चलाया है। इसके तहत मुख्य बाजार में सड़क किनारे दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। मगोर्रा के थाना प्रभारी अमित कुमार और चैकी प्रभारी ने संयुक्त रूप से मुख्य बाजार, गांधी चैक, शेढ का मठ, बैंक चैराहा, रामलीला मैदान आदि स्थानों का भ्रमण किया। और पुलिस ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर अतिक्रमण स्वंय हटाने का अनुरोध किया। कहा कि अगर अतिक्रमणकारी खुद अतिक्रमण नही हटायेगा तो पहले तो सूचना दी जायेगी। बाद में उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान एसआई अभिनन्दन राजपूत, गोपाल सिंह, राकेश कुमार, अनुज कुमार, मानवेन्द्र सिंह, ब्रजेश, अभयजीत आदि उपस्थित थे।  

Read More

आरोपी साथियों के साथ हुआ फरारःगंभीर धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज मथुरा। बाजार में खुलेआम काॅपी राइट करके छोटे-छोटे बच्चों के खाने वाले खा़द्य पदार्थ को पैसे कमाने के लिए परोसा जा रहा है। काॅपी राइट करने वाले षातिरों को इस बात से कोई सरोकार नहीं कि उनके द्वारा बाजार में बेचा जा रहा नकली खाद्य पदार्थ बच्चों की सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर में उस समय पकड़ में आया जब काॅपी राइट करके दोयम दर्जे की चाऊमीन नमकीन का भंडार किया जा रहा था। इस मामले में कंपनी अधिकारी ने नकली चाऊमीन बनाने वाले षातिर एंव उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बच्चों के लिए चाऊमीन नमकीन बनाने वाली कंपनी प्रियंका एंड ब्रादर्स,मालगोदाम रोड़ जिला भरतपुर से जय बाबा की चाऊमीन नमकीन के नाम से विभिन्न प्रदेषों में माल की सप्लाई करते हैं। पिछले दिनों जब जय बाबा की चाऊमीन नमकीन की सप्लायी में भारी गिरावट आयी तो कंपनी के निदेषक अमित चैधरी निवासी भरतपुर ने इसका कारण जानने के लिए सेल्समैन तथा कंपनी के अन्य लोगों को लगाया था। कंपनी के लोग आगरा,मथुरा,हाथरस और अलीगढ में पहुंचे तो उन्हें वहां थोक की दुकानों पर जय बाबा चाऊमीन नमकीन के माल का भंडार मिला तो वह अचरज में पड़ गए कि इतना माल बाजार में पड़ा है तो कंपनी की सप्लायी कैसे कम हो गई। कंपनी के कर्मचारियों ने जब जय बाबा की चाऊमीन के पाऊच को बारीकि से देखा तो उनके होष उड़ गए,क्योंकि षातिरों द्वारा बाजार में बेची जा रही जय बाबा की चाऊमीन पाऊच पर उनकी कंपनी का नाम-पता तथा फोन नंबर नहीं था,वहां केवल जय बाबा की चाऊमीन इंडिया लिखा हुआ था। इसके बाद कंपनी के निदेषक अमित चैधरी और सेल्स मैनेजर विश्णु कुमार षर्मा पुत्र सीयाराम षर्मा निवासी गांव असरोई थाना इगलास,अलीगढ ने अपना जाल बिछाया तो नकली माल बेचने वालों का सुराग मिल गया। इसके बाद कंपनी के निदेषक और सेल्स मैनेजर ने लक्ष्मीनगर स्थित रघुवीर बिहार कालोनी निवासी सुधीर अग्रवाल के घर में बने गोदाम पर उस समय पहुंच गए,जब वहां पर जय बाबा की चाऊमीन नमकीन के पैकेटों को लोडर गाड़ी से उतारा जा रहा था। कंपनी के लोगों ने इस फर्जीवाड़े की सूचना इलाका पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही नकली चाऊमीन बनाने वाला सुधीर अग्रवाल अपने साथियों के साथ फरार हो गया। वहां मौजूद मजदूरों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि हाथरस में एक स्थान पर यह नकली चाऊमीन जय बाबा ब्रांड के नाम से बनायी जा रही है। जय बाबा की चाऊमीन कंपनी के निदेषक अमित चैधरी ने इस संबध में बताया कि जय बाबा की चाऊमीन नाम से उनकी कंपनी भरतपुर में है,उनका कहना था कि जय बाबा की चाऊमीन लेबिल का डिजाइन पिछले 19 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना था कि उनकी कंपनी का लेबिल डिजाइन भारत सरकार के काॅपी राइट विभाग से पंजीकृत है तो ऐसे में कोई दूसरा व्यक्ति उनकी कंपनी के लेबिल का प्रयोग नहीं कर सकता है। बताया कि उनके यहां बनाए जानी वाली जय बाबा की चाऊमीन नमकीन भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण एफएसएसएआई के मानकों के अनुरूप बनायी जाती है,जिससे कि छोटे-छोटे नोनिहालों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़े। इस मामले की रिपोर्ट कंपनी के सेल्स मैनेजर विश्णु कुमार षर्मा ने नकली चाऊमीन बनाने वाले आरोपी सुधीर अग्रवाल व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 272,273 खाद्य अधि.420,481,483,485,486,468,120 बी आईपीसी और काॅपीराइट अधि.63 एंव 65 के तहत दर्ज करायी है। पुलिस ने बरामद नकली चाऊमीन के भंडार को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच करायी जा रही है।

Read More

मथुरा। जनपद में पुलिस के अथक प्रयासों के बाद भी लूट की घटनाए रूकनें का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र के गैस गौदाम के पास वाइक सवार बदमाशों ने कार सवार व्यापारी से असलाह के चल पर 75 हजार रूपयें की नगदी को लूट कर भाग गये। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार राया के व्यापारी सिद्वार्थ अग्रवाल अपनी कार से नौहझील तगादा करने गये थे कि नौहझील क्षेत्र के गैस गौदाम के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवर टेक कर रोक लिया और असलाह के वल पर बदमाशों ने राया के कार सवार व्यापारी सिद्वार्थ अग्रवाल से 75 हजार रूपयें की नग्रदी को लूट कर भाग गये। घटना से हतप्रभ व्यापारी ने इसकी सूचना तत्काल सथानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More

सौंख। भागवत धर्म चेतना मिशन चैरिटेबिल ट्रस्ट मथुरा के तत्वावधान में आयोजित श्री मद् भागवत कथा के पांच वेें दिन बहुत ही सुन्दर कथा का वर्णन किया गया। जिसमें भगवान गोवर्धन पूजा, बाल लीलाएं का वर्णन हुआ। इस मौके पर भागवताचार्य श्रीकृष्ण आचार्य ने कहा कि ब्रज में जब इन्द्र भगवान ने चारों ओर तेज वर्षा कर दी थी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने कन्नी उगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों को तेज वर्षा के बचाया था। तभी से हमारे ब्रज में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। और भगवान की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृष्ण ने तमाम बाल लीलाएं की। भगवान का बाल रूप बडा ही मनोहारी रहा है और उतनी ही मन का हरने वाली उनकी लीला रहीं हैं। इस दौरान गौ सेवा के प्रति भक्तों को प्रेरित किया। हमारा देह है कि गौ संरक्षण का दायित्व है। इसके लिये घर-घर में गौ-पालन होना चाहिए। और गौदुग्ध ही प्रयोग में लाना चाहिए। कथा में स्थानीय कस्बावासियों का सहयोग सराहनीय रहा।      

Read More

अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने हटा दिया अतिक्रमण सौंख। कस्बा में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से निजात पाने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देश पर मुख्य बाजार में अनोखा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्थानीय पुलिस चैकी प्रभारी राकेश कुमार ने मुख्य बाजार में दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर अतिक्रमण हटाने की अपील की। चैकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कस्बा के चैराहा, रामलीला मैदान, सब्जी मण्डी आदि बाजार में दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिये अभियान के दौरान दुकानदरों को गुलाब देकर प्रेरित किया। पुलिस के इस अभियान का असर ये हुआ कि कुछ दुकानदारों ने दोपहर को अपने दुकान के बाहर लगे बैंच और अतिकमण को हटा लिया। इस दौरान   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More