BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हाइवे पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर

हाइवे पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर मथुरा। थाना हाइवे पुलिस ने आज सुबह दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गोवर्धन क्षेत्र स्थित सतोहा के सिंडीकेट बैंक में चोरी की घटना को कबूला है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। 

हाइवे थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आज सुबह पुलिस गोवर्धन चैराहे के पास चैकिंग कर रही थी कि वांछित अभियुक्त नेहने उर्फ हरीशंकर पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी श्रीजी बाबा हास्पीटल के सामने मायापुरम काॅलौनी थाना हाइवे मूल निवासी जखन गांव थाना गोवर्धन तथा दूसरा साथी सुभाष पुत्र श्याम सिंह निवासी सतोहा थाना को पकड़ लिया। हाइवे प्रभारी के अनुसार अपराधी सुभाष सिंडीकेट बैंक चोरी में निरुद्ध चल रहा था, जबकि नेहने पूर्व में भी जेल जा चुका है, इनके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा थानों में अभियोग पंजीकृत है। दोनों अभियुक्तगणों को आज दोपहर जेल भेजा है।  

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More