BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आबकारी की टीम ने की छापेमार कार्यवाही, शराब बरामद

गोवर्धन के गांव अडींग की कंजड़ काॅलोनी में अवैध शराब की प्लांट पर छापेमार कार्यवाही करती आबकारी विभाग की टीमसौंख। गुरूवार को आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने वाले के छापेमार कार्यवाही का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गोवर्धन के अडींग की कंजड़ काॅलोनी में अवैध की कई भट्टियों को नष्ट किया गया।

 

थाना गोवर्धन के अन्तर्गत गांव अडींग की कंजड़ काॅलोनी में पिछले कई वर्षो से अवैध रूप से बनाई जा रही थी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने अवैध शराब को बनाने की शिकायत जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में की थी। गुरूवार का जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने निर्देश पर विभागीय टीम ने दोपहर करीब दो बजे अडींग की कंजड़ काॅलोनी में अवैध शराब के गोदाम पर छापामार कार्यवाही की। और मौके से प्लांट संचलाक भागने में सफल रहे। टीम ने प्लांट में शराब बनाने वाली करीब 7 भट्टियों को नष्ट किया गया। इस दौरान करीब 5 हजार लीटर लहन ( कच्चा माल) और 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसे लेकर विभागीय निरीक्षक रामश्याम त्रिपाठी ने बताया कि अडींग की काॅलोनी कंजड में पिछले कई वर्षो से अवैध शराब बनाई जा रही थी। प्लाट संचालक क खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। टीम में प्रधान सिपाही ओपी तिवारी, जीतेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More