देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आरोपी साथियों के साथ हुआ फरारःगंभीर धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज
मथुरा। बाजार में खुलेआम काॅपी राइट करके छोटे-छोटे बच्चों के खाने वाले खा़द्य पदार्थ को पैसे कमाने के लिए परोसा जा रहा है। काॅपी राइट करने वाले षातिरों को इस बात से कोई सरोकार नहीं कि उनके द्वारा बाजार में बेचा जा रहा नकली खाद्य पदार्थ बच्चों की सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर में उस समय पकड़ में आया जब काॅपी राइट करके दोयम दर्जे की चाऊमीन नमकीन का भंडार किया जा रहा था। इस मामले में कंपनी अधिकारी ने नकली चाऊमीन बनाने वाले षातिर एंव उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बच्चों के लिए चाऊमीन नमकीन बनाने वाली कंपनी प्रियंका एंड ब्रादर्स,मालगोदाम रोड़ जिला भरतपुर से जय बाबा की चाऊमीन नमकीन के नाम से विभिन्न प्रदेषों में माल की सप्लाई करते हैं। पिछले दिनों जब जय बाबा की चाऊमीन नमकीन की सप्लायी में भारी गिरावट आयी तो कंपनी के निदेषक अमित चैधरी निवासी भरतपुर ने इसका कारण जानने के लिए सेल्समैन तथा कंपनी के अन्य लोगों को लगाया था। कंपनी के लोग आगरा,मथुरा,हाथरस और अलीगढ में पहुंचे तो उन्हें वहां थोक की दुकानों पर जय बाबा चाऊमीन नमकीन के माल का भंडार मिला तो वह अचरज में पड़ गए कि इतना माल बाजार में पड़ा है तो कंपनी की सप्लायी कैसे कम हो गई। कंपनी के कर्मचारियों ने जब जय बाबा की चाऊमीन के पाऊच को बारीकि से देखा तो उनके होष उड़ गए,क्योंकि षातिरों द्वारा बाजार में बेची जा रही जय बाबा की चाऊमीन पाऊच पर उनकी कंपनी का नाम-पता तथा फोन नंबर नहीं था,वहां केवल जय बाबा की चाऊमीन इंडिया लिखा हुआ था। इसके बाद कंपनी के निदेषक अमित चैधरी और सेल्स मैनेजर विश्णु कुमार षर्मा पुत्र सीयाराम षर्मा निवासी गांव असरोई थाना इगलास,अलीगढ ने अपना जाल बिछाया तो नकली माल बेचने वालों का सुराग मिल गया। इसके बाद कंपनी के निदेषक और सेल्स मैनेजर ने लक्ष्मीनगर स्थित रघुवीर बिहार कालोनी निवासी सुधीर अग्रवाल के घर में बने गोदाम पर उस समय पहुंच गए,जब वहां पर जय बाबा की चाऊमीन नमकीन के पैकेटों को लोडर गाड़ी से उतारा जा रहा था। कंपनी के लोगों ने इस फर्जीवाड़े की सूचना इलाका पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही नकली चाऊमीन बनाने वाला सुधीर अग्रवाल अपने साथियों के साथ फरार हो गया। वहां मौजूद मजदूरों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि हाथरस में एक स्थान पर यह नकली चाऊमीन जय बाबा ब्रांड के नाम से बनायी जा रही है। जय बाबा की चाऊमीन कंपनी के निदेषक अमित चैधरी ने इस संबध में बताया कि जय बाबा की चाऊमीन नाम से उनकी कंपनी भरतपुर में है,उनका कहना था कि जय बाबा की चाऊमीन लेबिल का डिजाइन पिछले 19 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना था कि उनकी कंपनी का लेबिल डिजाइन भारत सरकार के काॅपी राइट विभाग से पंजीकृत है तो ऐसे में कोई दूसरा व्यक्ति उनकी कंपनी के लेबिल का प्रयोग नहीं कर सकता है। बताया कि उनके यहां बनाए जानी वाली जय बाबा की चाऊमीन नमकीन भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण एफएसएसएआई के मानकों के अनुरूप बनायी जाती है,जिससे कि छोटे-छोटे नोनिहालों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़े। इस मामले की रिपोर्ट कंपनी के सेल्स मैनेजर विश्णु कुमार षर्मा ने नकली चाऊमीन बनाने वाले आरोपी सुधीर अग्रवाल व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 272,273 खाद्य अधि.420,481,483,485,486,468,120 बी आईपीसी और काॅपीराइट अधि.63 एंव 65 के तहत दर्ज करायी है। पुलिस ने बरामद नकली चाऊमीन के भंडार को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच करायी जा रही है।













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख
अमेरिका को पछाड़कर भारत बना दूसरा सबसे बड़ा 5जी मोबाइल बाजार, एप्पल सबसे आगे