BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हरियाणा से ले जाए जा रहे थे बिहार

हरियाणा से ले जाए जा रहे थे बिहारयमुना एक्सप्रेसवे पर पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर

पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज 

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर बुधवार सुबह पुलिस ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ लिया। इसमें भरे गोवंश को हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

एक्सप्रेसवे के मांट टोल चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रहे कंटेनर (डीएल 1 एम 2702) को मांट टोल पर रोक लिया। पुलिस ने जब कंटेनर को खुलवा कर देखा तो उसमें गोवंश बंधे हुए थे। 

पुलिस ने कंटेनर में सवार चालक नासिर पुत्र रफीक शेख निवासी नानकार नई बस्ती थाना गंज जनपद रामपुर, हाल निवासी पानी की टंकी साहिबाद रामपुर एवं जहीर पुत्र शब्बीर शेख निवासी भोजपुर जिला मुरादाबाद को हिरासत में ले लिया। 

पूछताछ के दौरान पकड़े लोगों ने बताया कि वह हांसी हरियाणा से गोवंश को कटान के लिए बिहार ले जा रहे थे। चौकी इंचार्ज गिरीश कुमार ने बताया कि मिल्क वैन लिखे कंटेनर में 10 गोवंश क्रूरतापूर्वज बंधे हुए थे। 

इन बैलों को तस्कर बिहार ले जा रहे थे। इनके खिलाफ पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बरामद गोवंश को बरसाना स्थित गोशाला भिजवाया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More