BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ट्रक और टैम्पों में हुई भिड़ंत, एक की मौत

ट्रक और टैम्पों में हुई भिड़ंत, एक की मौत मथुरा। फरह थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-2 पर टोल टैक्स के समीप ट्रक और टेंपो की भिड़ंत हो गई। ट्रक और टैंपों की भिड़त में टैंपों चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टैंपों में सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और टैम्पू मथुरा से आगरा की तरफ  जा रहे थे। फातिहा कट पर दोनों में भिड़ंत हो गई। टैंपू चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी पहचान 25 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामा निवासी दामोदरपुरा के रूप में हुई। घायल बॉबी और मृतक के भाई दलवीर को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। मृतक के भाई दलबीर ने बताया उसका मृतक भाई अपनी ससुराल पत्नी के लिए दवा लेकर जा रहा था। फातिहा कट पर टेंपों मोड़ते समय ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। ट्रक चालाक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया गया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More