BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अपनी मांगों को लेकर सविंदाकर्मियों ने दिया एक दिवसीय धरना

सौंख में विद्युत सबस्टेशन पर अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना में विभाग के खिलाफ नारेबाजी करतेे विद्युत सविंदाकर्मीकर्मचारियों ने दी चेतावनी अगर मांग नही पूरी ता 1 को होगी हड़ताल

कर्मियों ने लगाया आरोप विभागीय अधिकारी और ठेकेदार करते है शोषण

सौंख। कस्बा के विद्युत सब स्टेशन पर कई विद्युत सब स्टेशन के विद्युत विभाग के सविंदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी देते हुये कर्मचारियों ने शाम को पांच बजे धरना समाप्त कर दिया। 

कस्बा के विद्युत सबस्टेशन पर कई बिजली घरों के सविंदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पिछले कई माह से वेतन भुगतान नही हुआ, ईपीएफ खातों में नही डाला जा रहा है।, सविंदाकर्मियों का कार्य ड्यूटी चार्ट नही, विद्युत कार्य करते समय विभाग की ओर से सुरक्षा इंतजाम नही है, आज कभी भी समय पर वेतन का भुगतान नही हुआ आदि मांगों को लेकर सौंख, गोवर्धन, दतिया, अडींग, जाजन पट्टी, आन्यौर विद्युत सबस्टेशन के सविंदा कर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों को कहना है कि विभागीय मंत्री द्वारा 9 मई को सविंदा कर्मियों को विद्युत विभाग से सीधा जोड़कर स्थाई करने की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौंड़ उठी।  और कर्मचारियों को कोई ड्यूटी चार्ट नही, विद्युत फाल्ट, 33 केवीए ब्रेकडाउन, वसूली आदि इस प्रकार के कार्य कराते हुये विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे है। कर्मचारी देवेन्द्र सिंह का आरोप है कि पिछले कई माह से विभागीय अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से हमारे वेतन में कुछ पैसे को काटकर आपस में हिस्सा बांट कर लेते है। धरना के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगों पर जल्दी ही सुनवाई नही हुई तो आगामी 1 जनवरी को अनिश्चित कालीन बष्हिकार कर हड़ताल करेगें। धरना में रामकुमार, श्यामबिहारी शर्मा, मानसिंह, मानवेन्द्रसिंह, दिनेशसिंह, दरोगासिंह, सुनील, राजू, कृष्णा कुमार, तीर्थ कुमार, महेश, धनवीर, पवन कुमार, आंेकार सिंह, जयपाल, रामू, हिम्मतसिंह, प्रेमसिंह, राकेश, नरेन्द्र सिंह, मनीष आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More