देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। एसएसपी द्वारा सभी थानों पर लूट की घटनाओं के खुलासे को लेकर निर्देश जारी किए गए थे, उन्हीं को ध्यान में रखते हुए बीतीरात गोविन्द नगर पुलिस ने लूट करके भाग रहे अंर्तराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को दबोच लिया तथा दो साथी उनके भागने में सफल रहे। अभियुक्तों ने कई लूटों को स्वीकार किया है। जिन्हें आज गोविन्द नगर पुलिस ने एसएसपी के समक्ष पेश किया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात अरूण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की रात्रि साढ़े नौ बजे कहीं से लूटकर भाग रहे चार बदमाशों को पीछा किया तो उनमें से दो बदमाशों को गोविन्द नगर पुलिस ने मसानी चैराहा राधारानी की दुकान के पास से दबोच लिया। उनके दो साथी भागने में सफल रहे। बदमाशों ने अपनी शिनाख्त धर्मेन्द्र पुत्र गनपद निवासी ग्राम दतिया थाना हाइवे, ग्वाला पुत्र रामप्रसाद निवासी मोहिनी नगर वृंदावन तथा भागे हुए अंकुर पंडित पुत्र बिजेन्द्र भारद्वाज, अमित उर्फ छोटू निवासीगण घीयामंडी थाना कोतवाली के रूप में बताया है। एसपी देहात के अनुसार इन अभियुक्तों ने थाना गोवर्धन, राया, नौहझील एवं कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट को स्वीकार किया है। एसएसपी ने दो हजार रूपए का ईनाम से गोविन्द नगर पुलिस टीम नवाजा है।
बिना नक्शा पास निर्माणाधीन हीरा रीजेंसी होटल को विप्रा ने किया सील













Related Items
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य
यमुनापार में सक्रिय लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा, आठ दबोचे
मथुरा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते गैंग को दबोचा