देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभियान के दौरान चैथे दिन अतिक्रमणकारियों को भी दिये गुलाब के फूल
सौंख। बुधवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के लिये गांधीगिरी से भरा अनूठा अभियान चलाया है। इसके तहत मुख्य बाजार में सड़क किनारे दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया।
मगोर्रा के थाना प्रभारी अमित कुमार और चैकी प्रभारी ने संयुक्त रूप से मुख्य बाजार, गांधी चैक, शेढ का मठ, बैंक चैराहा, रामलीला मैदान आदि स्थानों का भ्रमण किया। और पुलिस ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर अतिक्रमण स्वंय हटाने का अनुरोध किया। कहा कि अगर अतिक्रमणकारी खुद अतिक्रमण नही हटायेगा तो पहले तो सूचना दी जायेगी। बाद में उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान एसआई अभिनन्दन राजपूत, गोपाल सिंह, राकेश कुमार, अनुज कुमार, मानवेन्द्र सिंह, ब्रजेश, अभयजीत आदि उपस्थित थे।













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार