BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

परिवहन मंत्री सपरिवार पहुंचे ठा. बांके बिहारी की शरण मंे

परिवहन मंत्री सपरिवार सहित वृंदावन में दर्शनो के बाद वृन्दावन से लखनऊ दिल्ली व अन्य प्रांतों के लिये जल्द शुरू होगी बस सेवा

वृन्दावन। सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को ठा. बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने सपरिवार ठाकुरजी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। परिवहन मंत्री श्रीसिंह ने कहा कि परिवहन विभाग की सेवाओं को

और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एसी बसों में किराया कम

किया जा रहा है लेकिन साधारण बसों के किराये की कमी के सवाल पर उन्होनें गोलमोल जबाव देते हुये कहा कि दिखवाया जायेगा

जो संभव हो सकेगा वो कटौती की जायेगी। धार्मिक नगरी से अन्य प्रदेशों के लिये बस सेवाऐं न होने के सवाल पर कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही वृन्दावन से सीधे लखनऊ, दिल्ली व अन्य प्रदेशों के लिये बस सेवायें शुरू की जायेगीं। गौरतलब है कि धर्मिक नगरी वृन्दावन में लगभग 6 करोड़ की लागात से बना बस स्टैंड सफेद हाथी साबित हो रहा है। जिसे पूर्ववर्ती सपा सरकार में बनावाया गया था। लेकिन आज भी यहां से अन्य जिलों व प्रांतों के लिए सीधी बस सेवा न होने के कारण स्थानीय नागरिकों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुआंे को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुजरात चुनाव के प्रश्न पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम की एकतरफा लहर है और भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इससे पूर्व उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन तथा पूजा-ंअर्चना कर देश व प्रदेश में सुख-ंसमृद्धि तथा पार्टी की

सफलता की कामना की। इस असवर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, विनीत शर्मा आदि

मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More