BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लाखों की शराब पकड़ी

एसपी सिटी श्रवण कुमार मीडिया को जानकारी देते हुए मथुरा। प्रदेश सरकार के आहवान पर मादक पदार्थों की धर पकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के दो थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग के दौरान लाखों रुपये मूल्य की शराब बरामद की गयी है। इस अभियान में आबकारी विभाग का सचल दस्ता भी मौजूद रहा है।

आज इस मामले में दोपहर प्रेस काॅंफ्रेन्स कर जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि जनपद सीमा से अवैध शराब को हरहाल में पकड़ने की रणनीति तैयार की गयी है और इसी रणनीति के तहत थाना हाईवे पुलिस ने चंदनवन चैराहे के निकट जसवंत निवासी वधूपुर होशियारपुर पंजाब को मय कंटेनर संख्या एचआर-47-सीओ 688 को गिरफ्तार किया। जिसमें 500 पेटी शराब अरूणांचल प्रदेश मार्का बरामद की गयी। इस दौरान पुलिस टीम के थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक शुभम कुमार, विजय कुमार, जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे। वहीं थाना जमुनापार क्षेत्रों एसएचओ हरेन्द्रपाल सिंह ने मय आबकारी टीम के राया रोड स्थित ब्रजवासी होटल के समीप कंटेनर संख्या एचआर-55-57264 को पकड़ा है जिसमें 350 पेटी शराब के साथ जयवीर पुत्ररूदयाल निवासी लोहरवदी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो अभियुक्त भागने में भी सफल रहे। पुलिस ने दोनों मामलों मे आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More