देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
-मंत्री ने गांव के मुख्य मार्गो को बनवाने के दिये निर्देश
सौंख। क्षेत्र के कई गांव के सम्पर्क मार्गो को लेकर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती और प्रतिनिधि हेमराज कुन्तल ने प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण मुलाकात की। और मंत्री ने सड़क मार्गाे को जल्द बनवाने का अश्वासन दिया।
क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव के सम्पर्क मार्गो को लेकर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती और भाजपा नेता हेमराज कुन्तल ने सूबे के दुग्ध विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। बता दें कि नगला खेरा, नगला बर, वोरपा, नगला शेरा, सबला, वैरू, गुलाल आदि गांव के मुख्य सम्पर्क मार्ग पिछले कई वर्षो से जर्जर हालत है। मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण ने लोक निर्माण विभाग को नगला खेरा, नगला बर, वोरपा, नगला शेरा, सबला, वैरू, गुलाल आदि गांव के जल्द ही सम्पर्क मार्गों निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये है। सदस्य चन्द्रवती ने बताया कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ूगी। मुलाकात के दौरान सहकारी समिति सींगापट्टी के अध्यक्ष भरतसिंह कुन्तल, पूर्व प्रधान वीरपालसिंह, मोहित कुन्तल, भूपेन्द्र चैधरी आदि उपस्थित थे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है