BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट ने गर्म वस्त्र बांट मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारी गरीबों को गर्म वस्त्र बांटते हुए मथुरा। आज ’उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट’ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 251 परिवारों को गर्म वस्त्र, कम्बल, जूते, चप्पल, साड़ियां आदि जरूरतमंद वस्तुएं वितरित की । उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झोपड़ी, झुग्गियों में रह रहे गरीब परिवार के लोगो को गर्म वस्त्र वितरित किये । उड़ान ने अपना ’पांचवा वस्त्र वितरण अभियान’ आज राठौर नगर स्थित मदारी मोहल्ले में किया। संस्था अध्यक्ष ममता सक्सैना जी ने कहा कि वो हर वर्ष इस कार्य को करते है, संस्था सयोंजक विष्णु स्वरूप माथुर जी ने बताया कि संस्था पहले गर्म वस्त्र घर घर जाकर एकत्रित करती है और फिर एक दिन निश्चित करके उन्हें गरीब लोगों को बाट देते है । संस्था सचिव हिना माथुर ने सभी वस्त्र दान दाताओ का आभार व्यक्त किया । पारिता अग्रवाल ने कहा कि उड़ान का वस्त्र वितरण अभियान लगातार चालू रहेगा और इसका द्वितीय चरण 14 जनवरी मकर संक्रांति (महादान) पर होगा, जिसकी रूपरेखा पूरी हो जाने पर आप सभी को समय और स्थान बता दिया जायेगा । कंचन जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यकम में मुख्य रूप से राजकुमार सैनी, संजय बठैनिया, कुमकुम अग्रवाल, ममता सैनी, ज्योति अग्रवाल, पिंकी, सुनीता, प्रिया, ललित अग्रवाल, दीपक इंजी, हिमांशु सक्सैना, कृष्णा भारद्वाज, गौरव सैनी, भरत कटारा, विनीता माथुर, मनोज सक्सैना, बंटी बंसल, कपीश अग्रवाल, राजकिरण, सियाराम, रमेश सैनी, शंकर बंसल, आदि कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More