BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने किया न्यूज़ मेकर्स का सम्मान

मथुरा। एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाईटी के तत्वाधान में स्थानीय होटल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हस्तियों के लिए न्यूज मेकर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


संस्था के द्वारा इस सम्मान समारोह का आयोजन 2019 से क्रमशः प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह का आयोजन अन्तर्राजकीय स्तर पर किया जाता है।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पूर्व मंडलायुक्त अजय दीप सिंह, आर्यावर्त बैंक के चेयरमैन एसबी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सीएल दिक्षित एवं आयोजक संस्था के अध्यक्ष नीरज सिंह के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया गया।


डीएम नवनीत सिंह चहल ने संस्था के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहाकि इस तरह के आयोजन से समाज में अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन मिलेगा।


कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय दीप सिंह ने एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष नीरज सिंह को बधाई देते हुए कहा कि संस्था भविष्य में देश के अन्य शहरों में भी इस तरह के आयोजन करवाए जिससे समाज में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।


कार्यक्रम के शुरुआत में इस्कॉन संस्था के द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। इसी क्रम में मुम्बई की मधुस्मिता भट्टाचार्य और आशी गुप्ता ने मनमोहक गायन का प्रदर्शन किया ।


न्यूज मेकर्स सम्मान समारोह के क्रम में मथुरा जिलाधिकारी द्वारा आर्यावर्त्त बैंक के चेयरमैन एस बी सिंह, बालीवुड गायिका मधुस्मिता ,एक्सिस बैंक के रीजनल हेड धीरज राय और लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता सी एल दिक्षित का सम्मान किया गया ।


न्यूज मेकर्स सम्मान समारोह के क्रम में होटल व्यवसायी गिरीश भारती, लेखिका ज्योति शर्मा, विद्युत विभाग अधिकारी राजीव कालरा, रोटरी क्लब के दीपक गोयल, समाज सेवी डॉ. सुमित, बिल्डर योगेश विज, साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी, सूरज इन्फ्रा के कमल कांत विश्वकर्मा, केडी मेडिकल के डॉ के पी दत्ता, डॉ सीएम मवार, समाजसेवी नरेन्द्र सिंह, डॉ सुनीता गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा ,समाजसेवी उदयन शर्मा, प्रेमवीर सिंह चौहान, घनश्याम लोधी सदस्य उत्तर प्रदेश ओबीसी आयोग, मुदिता शर्मा  जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा , डॉ चारु जैन महानगर अध्यक्ष स्वदेशी जागरण मंच आदि का मुख्य रूप से सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में आए प्रमुख व्यक्तियों में, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, सीओ सदर  राम मोहन शर्मा , पूर्व काँग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, रालोद नेता योगेश द्विवेदी , सब रजिस्ट्रार विनय शंकर पाण्डेय, समाजसेवी डॉ अवधेश कुमार, राम राघव, हरेंद्र प्रधान, रामभूल शर्मा, बॉलीवुड सिंगर मधुस्मिता भट्टाचार्य, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में आयुषी शर्मा, कल्पना गर्ग, यदुनंदन जी महाराज, ममता भारद्वाज, योगेश शर्मा आदि मदन मोहन शर्मा, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, मुनेश शर्मा उर्फ राम गुरु आदि नाम उल्लेखनीय है। न्यूज मेकर्स सम्मान समारोह के समापन पर संस्था के सदस्य एवं कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । कार्यक्रम का  संचालन विनय गोस्वामी ने किया ।कार्यक्रम के अंत मे प्रदीप बनर्जी ने सभी आगन्तुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More