देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। चाहे कोई राजनेता बने या फिर सरकारी विभाग में कोई बड़ा अफसर ही क्यों ना बन जायें लेकिन इसकी सफलता का श्रेय सीधा-सीधा माता-पिता और उस षिक्षक को जाता है,जिन्होंने उसे ऊंचाईयों तक पहुंचाया । षहर के प्रमुख कान्हा माखन स्कूल में हुए वर्शिक कार्यक्रम में छात्रों को सबंोधित करते हुए यह कहना था कि प्रदेष के चर्चित आईपीएस अफसर शामली एवं बागपत के एसएसपी डा.अजयपाल शर्मा का,उन्होंने छात्र एंव छात्राओं को अपने अनुभव साक्षा करते हुए किस प्रकार सफलता की सीढी मिलती है,इससे अवगत कराया। बताते चलें कि कान्हा माखन स्कूल में वार्शिक कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन ने एसएसपी षामली श्री षर्मा को विषिश्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए बुलाया था। स्कूल की छात्रा एंव छात्रों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आए विषिश्ठ अतिथियों को तालियां बजाने के लिए विवष कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में बल्देव विधानसभा के भाजपा विधायक पूरन प्रकाष ने भी छात्रों को संबोधित किया और उनके उज्जवल भविश्य की कांमना करते हुए स्कूल प्रबंधन की व्यवस्था को सराहा। इस दौरान भाजपा विधायक पूरन प्रकाष एवं प्रधानाचार्य अनिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से एसएसपी श्री षर्मा का माल्यर्पण करने के बाद उन्हें षाॅल ओढा कर एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल अग्रवाल ने कहा कि कान्हा माखन स्कूल प्रबंधन एंव सभी छात्र शामली के एसएसपी श्री शर्मा को सलाम करते हैं। उन्होंने संबोधन में कहा कि जिस समय श्री शर्मा को षामली की कमान सौंपी गई थी,उस समय कैराना से व्यापारियों का पलायन देष के लिए बड़ी समस्या बन चुकी थी और राजनैतिक दलों के लिए राजनैतिक रोटियों सेंकने का सुनहरा अवसर लेकिन जिस प्रकार षामली का कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी श्री षर्मा ने एक के बाद एक दर्जनों बदमाषों का एन्काउंटर करते हुए बदमाषों को सलाखों के पीछे भेज दिया। उनका कहना था कि इसका परिणाम यह हुआ कि आज षामली में व्यापारी सुरक्षित हैं और वहां से अपराध तथा अपराधी दोनों ही खत्म हो चुके हैं। इसके उपरांत एसपी श्री षर्मा ने षिक्षिका कविका बंसल,षिल्पी अग्रवाल,ऋतु अग्रवाल,मीनल षर्मा,सोनल राघव,कामाख्या,रिंकी अग्रवाल,षैलेन्द्र अग्रवाल,कोर्डिनेटर लता षर्मा तथा स्कूल स्टाॅफ के मयंक अग्रवाल को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अषोक अग्रवाल,सुरेष अग्रवाल तथा छात्रों के सैंकड़ों परिजन मौजूद रहे।













Related Items
माता-पिता बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद
शक्ति उपासना के तौर पर की जाती है माता की पूजा, ऐसे करें कलश स्थापना
रविवार से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, नौ दिनों में की जाएगी माता के नौ रूपों की पूजा