देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। लेफ्टिनेन्ट जनरल तरनजीत सिंह, वी एस एम’’ ने आज शुक्रवार को मथुरा स्थित विशिष्ट स्ट्राईक कोर की कमान सम्भाली। वह नेशनल डिफेन्स एकादमी के छात्र रहे हंै और वह 19 दिसम्बर 1981 मंे भारतीय सैन्य अकादमी से 65 आर्मड रेजिमेंट मंे कमीशन हुए। उन्हांेने अपनी रेजिमेंट के साथ श्रीलंका में आॅपरेशन पवन के दौरान आॅपरेशनल अनुभव हासिल किये जो कि दो साल तक भारतीय शान्ति सेना के हिस्से के रूप मे रही।
जनरल आॅफिसर ने अनेक प्रकार की कमान सम्भाली और कई स्टाफ नियुक्तियों पर कार्यरत रहे हैं। इनमे आर्मड ब्रिगेड के कमाण्डर तथा स्ट्राईक कोर की रेपिड डिविजन के जनरल आॅफिसर कमांडिग रहना उल्लेखनीय हैं। सेना मुख्यालय तथा यूनाईटेड नेशन शान्ति मिशन में भी उन्हांेने अनेक स्टाफ पदभार सम्भाले हंै। जनरल आॅफिसर को मेकेनाइजड वारफेयर तथा युद्ध संचालन मे महारथ हासिल है। उन्होंने भारतीय सेना में विभिन्न प्रतिष्ठित पद भार संभाले हंै और हाल ही में एकिकृत सेना मुख्यालय नई दिल्ली मंे सेना के भर्ती महानिदेशक के रूप मे कार्यरत थे। नया कार्यभार सम्भालने पर उन्होने सभी रैंक के पदाधिकारियो को उसी उत्साह एवं लगन के साथ आने वाली सुरक्षा चुनौतियांे का सामना करने के लिये हर वक्त आॅपरेशनल तैयारी मे रहने को कहा।













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा