BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें: प्रमुख सचिव

कलेक्टेªट सभागार में प्रमुख सचिव अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए भू-माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाही करने के निर्देश

मथुरा। प्रमुख सचिव कृषि उ0प्र0 शासन जनपद के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने कलेक्टेªट सभागार में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचालित विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को समयान्तर्गत तथा गुणवत्ता परक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 

प्रमुख सचिव ने शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु ठोस योजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कार्य को अच्छा करने के लिए समयबद्ध रूप से ठोस योजना बहुत जरूरी होती है। इसलिए बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार से माइक्रोप्लानिंग की जाय कि कोई बच्चा टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम से छूटने न पाये। यदि बच्चों को शत-प्रतिशत टैªकिंग कर लिया जाय तो उनका टीकाकरण करने में बहुत बड़ी उपलब्धी होगी। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए हेल्प लाइन 181 की समीक्षा करते हुए कहा कि जब महिलायें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो निश्चित रूप से इसमें कमी आयेगी।

उन्होंने अवैध कब्जा धारकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि कब्जा मुक्त जमीन का उपयोग सरकारी कार्यों के लिए करायें जिससे खाली जमीन पर कब्जा दोबारा न हो। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिये। मुकद्दमांे के निस्तारण के अन्तर्गत 05 वर्ष से अधिक पुराने वादों का निस्तारण भी प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण दायरे से अधिक होना चाहिए। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण पर सराहना की। दैवीय आपदा, सम्पूर्ण समाधान दिवस के आवेदनों को प्राथमिकता पर निस्तारण करायें।

प्रमुख सचिव ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष ध्यान देने तथा भूमाफियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, जिसके तहत 90 कॉलेज स्कूलों में सुरक्षा के लिए विशेष जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पम्पलेट वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि शहर में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए गुलाब का फूल देकर अनुरोध किया गया, जिससे प्रभावित होकर 50 प्रतिशत लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटालिये हैं। शेष अतिक्रमणकारी जिन्होंने ऐसा नहीं किया है उनसे बलपूर्वक अतिक्रमण हटवाया जायेगा।

बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीडीओ पवन कुमार गंगवार, नगर आयुक्त डा0 उज्जवल कुमार, एडीएम फाइनेंस रवीन्द्र कुमार, प्रभारी सीएमओ डा0 सज्जन कुमार व सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More