BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तहसील समाधान दिवस पर सर्दी में भी उमड़े फरियादी

जनसमस्याओं को सुनते डीएम सर्वज्ञराम मिश्र एवं एसएसपी स्वप्निल ममगाई मथुरा। नववर्ष 2018 के प्रथम मंगलवार को जनपद की सभी तमहसीलों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न तहसीलों में लगे संपूर्ण तहसील दिवस में ठंड का असर देखने को मिला। जहां अधिकारी ठंड से ठिठुरते नजर आए, वहीं फरियादियों की संख्या भी कम देखी गई। हालांकि छाता और मांट तहसील में पफरियादियों की संख्या को ठंड भी नहीं रोक पाई और यहां फरियादियों ने अपनी कापफी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। साल के पहले मंगलवार का मुख्य तहसील दिवस छाता तहसील में लगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और वरिष्ठ पुलिस अधाीक्षक स्वप्निल ममगाई ने की। 

यहां मंगलवार प्रातः से ही फरियादी अपनी समस्याएं लेकर उमड़ रहे थे। दोपहर 2 बजे तक लगे तहसील दिवस में 150 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को हफ्रतेभर के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। वहीं इसके बाद सबसे ज्यादा शिकायतें मांट के तहसील में दर्ज हुईं, जहां एडीएम ई आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव और एसपी देहात आदित्य शुक्ला की अध्यक्षता में लगे तहसील दिवस में 118 पफरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, जिनमें से केवल 2 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। अगर बात करें मथुरा जनपद की अन्य तहसीलो की तो यहां ठंड का असर काफी हद तक देखने को मिला। जहां महावन तहसील में 54 शिकायतें दर्ज हुईं तो वहीं मथुरा और गोवर्धन तहसील में कुल 20 से 30 शिकायतें ही दर्ज हो सकीं। सबसे पहले अगर बात करें महावन तहसील की तो यहां एसपी ट्रैफिक बृजेश सिंह, ैक्ड महावन गरिमा सिंह और सीओ महावन आलोक दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 54 शिकायतें दर्ज हुईं तो वही 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सदर तहसील में तहसील दिवस एडीएम एलओ, एसपी सिटी श्रवण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 27 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से कुल 3 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। यहीं हाल गोवर्धन तहसील का रहा, जहां गोवर्धन ब्लाक स्थित सभागार में एडीएम एफआर रवीन्द्र कुमार और सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चैहान की अध्यक्षता में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 20 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण हो सका।  साल के पहले मंगलवार को खास बात यह रही कि फरियादियों की संख्या तो कम थी ही, साथ ही कई अधिकारी भी तहसील दिवसों में अनुपस्थित थे, जिसके चलते उन पर गाज भी गिरी। इसमें जहां गोवर्धन में लगे तहसील दिवस में 9 अधिकारियों के अनुपस्थित मिलने पर कार्यवाही की बात की गई तो वहीं मांट तहसील दिवस में चार अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More